Neet UG: पप्पू यादव बोले- नीट परीक्षा लेने वाली प्राइवेट एजेंसी को हटाएं, बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो
केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा कि इस देश में आतंकी व्यवस्था अगर कुछ है तो वह प्रतिभावान बच्चों के साथ खिलवाड़ करने की साजिश है। इस देश में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो, इसके लिए हमलोग आंदोलन करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्णिया के नवनिर्वाचित सांसद पप्पू यादव ने एक बार फिर से नीट परीक्षा पर सवाल उठाया। साथ ही केंद्र सरकार और प्राइवेट एजेंसियों पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा प्राइवेट एजेंसी द्वारा नहीं करवाई जाए। पहली प्रमुख मांग यह है कि जो भी प्राइवेट एजेंसी हायर की गई है, उसकी जांच करवाई जाए। साथ ही प्राइवेट एजेंसी को परीक्षा लेने के अधिकार से वंचित कर दिया जाए। चाहे वह जय शाह का हो या किसी और का। जिस दिन लोकसभा का परिणाम आया, उस दिन नीट परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया। एक ही जगह के 68 बच्चों का रिजल्ट देना संदेहास्पद है। पटना और हजारीबाग में कई ऐसे उदाहरण हैं, जहां एक लॉज में अगर 12 बच्चे हैं तो उन्हें एक ही नंबर आया है।
देश में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो
पप्पू यादव ने कहा कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाई है। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश से इस मामले की जांच करवाई जाए। हमलोग सदन में भी इसकी जांच की मांग उठाएंगे। केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा कि इस देश में आतंकी व्यवस्था अगर कुछ है तो वह प्रतिभावान बच्चों के साथ खिलवाड़ करने की साजिश है। इस देश में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो, इसके लिए हमलोग आंदोलन करेंगे। चाहे इसके लिए हमलोगों को कुछ भी परिणाम भुगतना पड़े।
23 जून को फिर से परीक्षा
नीट परीक्षा को लेकर जारी विवाद के बीच गुरुवार को एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान केंद्र ने शीर्ष कोर्ट को बताया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से नीट-यूजी 2024 के 1,563 उम्मीदवारों को ग्रेस मार्क्स (कृपांक) देने का निर्णय वापस ले लिया गया है। ऐसे उम्मीदवारों को 23 जून को फिर से परीक्षा देने का विकल्प दिया जाएगा। इसके नतीजे 30 जून को आएंगे। MBBS, BDS और अन्य पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए काउंसलिंग 6 जुलाई से शुरू होगी। ऐसे में अब छात्रों के पास विकल्प होगा कि वे फिर से परीक्षा देना चाहते हैं या बिना ग्रेस मार्क के काउंसलिंग में शामिल होना चाहते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि गड़बड़ी के आरोपों के आधार पर NEET-UG 2024 को रद्द करने की मांग करने वाली याचिकाओं सहित सभी याचिकाओं पर 8 जुलाई को सुनवाई होगी।