{"_id":"6a0f358f45fadc897e0a995b","slug":"patna-dm-ordered-closed-schools-up-to-class-five-school-time-changed-for-class-six-patna-bihar-news-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"School Time : पटना जिला प्रशासन ने दिए आदेश, वर्ग पांच तक के लिए स्कूल बंद; अन्य कक्षा के लिए बदल दिए गए समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
School Time : पटना जिला प्रशासन ने दिए आदेश, वर्ग पांच तक के लिए स्कूल बंद; अन्य कक्षा के लिए बदल दिए गए समय
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Thu, 21 May 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar : पटना में भीषण गर्मी है, जिसकी मार हर कोई सह रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों के साथ हो रही है। प्रचंड गर्मी और उमस की वजह से कई स्कूल तो बंद कर दिए हैं लेकिन कई स्कूल अब भी खुले हुए हैं। अब पटना के डीएम ने नया आदेश जारी किया है।
कड़ी धुप में स्कूल से घर जाती हुई छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अमर उजाला पर खबर चलने के बाद पटना जिला प्रशासन ने वर्ग पांच तक की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है। साथ ही वर्ग 06 से वर्ग-08 तक के कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियों में भी बदलाव करने के आदेश जारी किए हैं।
Trending Videos
यह खबर भी पढ़ें-PM Modi : विदेश में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहारियों को कर दिया खुश; सीएम सम्राट ने क्या लिखा?
विज्ञापन
विज्ञापन
पटना न्यायालय जिला दण्डाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस.एम. ने पत्र जारी करते हुए कहा है कि जिले में रह रहे अधिक तापमान, विशेष रूप से दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसलिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत जिले के सभी प्री-स्कूल एवं आँगनबाड़ी केन्द्रों सहित निजी और सरकारी विद्यालयों में वर्ग पांच तक के कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधि पूर्णरूपेण प्रतिबंधित रहेंगी। साथ ही वर्ग-06 से वर्ग-08 तक के कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधि सुबह के 10:30 बजे तक ही संचालित होंगी।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : पटना में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, CDPO के नाम पर रिश्वत वसूल रहा डेटा एंट्री ऑपरेटर रंगे हाथ गिरफ्तार
पटना न्यायालय जिला दण्डाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस.एम. के आदेशानुसार सभी विद्यालय प्रबंधन को निदेश देते हुए कहा है कि उनके द्वारा दिए गए आदेश के अनुरूप ही शैक्षणिक गतिविधियों को पुनर्निर्धारित करेंगे। अगर आदेश का उल्लंघन करते हुए पाए जाएंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। यह आदेश 22 मई से 26 मई तक लागू रहेगा।