सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Uproar in JDU office: student leaders clash in front of national president, issue of PU election open

JDU दफ्तर में हंगामा: राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने जदयू के छात्र नेता भिड़े, पीयू चुनाव में भितरघात का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 21 Nov 2022 07:18 PM IST
विज्ञापन
सार

जदयू दफ्तर में छात्र जदयू के नेताओं की ऐसी भिड़ंत हुई कि ललन सिंह ने शुरू में संभालने की कोशिश की और फिर परेशान होकर निकल गए।

Uproar in JDU office: student leaders clash in front of national president, issue of PU election open
जदयू दफ्तर में राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने हंगामा हुआ - फोटो : अमर उजाला
web -
विज्ञापन

विस्तार

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ (PUSU) के चुनाव में जनता दल यूनाईटेड (JDU) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेताओं के बीच शनिवार को गतिरोध दिखा था। बिहार में सत्तारूढ़ इन दोनों दलों के छात्र नेताओं में समन्वय साफ दिख रहा था, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जदयू का टकराव कहीं नहीं दिखा था। सोमवार को इसका प्रमाण सामने भी आया तो जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के सामने। जदयू दफ्तर में छात्र जदयू के नेताओं की ऐसी भिड़ंत हुई कि ललन सिंह ने शुरू में संभालने की कोशिश की और फिर परेशान होकर निकल गए। मुद्दा वही था। पटना विवि छात्र संघ के चार महत्वपूर्ण पद पर जीतने वाले पदधारकों का आरोप था कि छात्र जदयू के पुराने नेताओं ने उनका साथ नहीं दिया, बल्कि कई तो भाजपाइयों का साथ दे रहे थे। अब जदयू की जीत के जश्न में शामिल होने आ गए हैं।

Trending Videos

अपने ही सम्मान समारोह में गरमा गए नए पदधारक
सोमवार शाम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की मौजूदगी में छात्र जदयू के नेताओं ने जमकर हंगामा मचाया। प्रदेश जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित अपने ही स्वागत समारोह के दौरान पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में जीते उम्मीदवार पुराने छात्र नेताओं से भिड़ गए। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने सभी नवनिर्वाचित छात्र नेताओं को जीत की बधाई दी और पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया। इसी बीच, चुनाव में जीते जदयू के छात्र नेता पार्टी के पुराने लोगों को देख भड़क गए। सपोर्ट नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले हराने में लगे थे और अब जश्न में मुंह दिखाने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुलबुलाहट नहीं खत्म हुई तो ललन सिंह भी निकल गए
र्यक्रम में मौजूद बाकी वरीय नेताओं के समझाने के बावजूद जब छात्र नेता नहीं माने तो खुद ललन सिंह मंच से नीचे आए और मामले को शांत कराया। हंगामा शांत तो हुआ, लेकिन कुलबुलाहट नहीं खत्म हुई तो राष्ट्रीय अध्यक्ष भी कार्यक्रम से निकल गए। पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में जीते जदयू के छात्र नेताओं का आरोप था कि छात्र जदयू का एक नेता तो चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेता के साथ प्रचार-प्रसार कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed