सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   fierce clash broke out between police and sand mafia in Patna police fired in self-defense

Patna News: पटना में बालू माफियाओं का पुलिस पर हमला, जवाब में कई राउंड फायरिंग; इलाके में मचा हड़कंप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 16 Mar 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Patna News: राजधानी पटना के रानी तालाब थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर बालू माफियाओं ने हमला कर दिया। हालात बिगड़ने पर पुलिस को आत्मरक्षा में कई राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी।  

fierce clash broke out between police and  sand mafia in Patna police fired in self-defense
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना में अवैध बालू खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस और बालू माफियाओं के बीच सोमवार को जोरदार झड़प हो गई। मामला पटना जिले के Patna के रानी तालाब थाना क्षेत्र के धनराज छपरा गांव का है, जहां कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर बालू माफियाओं ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन और उसका परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर रानी तालाब थाना की पुलिस टीम धनराज छपरा गांव में छापेमारी करने पहुंची थी।

Trending Videos


पुलिस पर ईंट-पत्थरों से हमला
पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद बालू माफियाओं और उनके सहयोगियों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और माफियाओं ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिसकर्मियों को अपनी सुरक्षा के लिए पीछे हटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्मरक्षा में पुलिस ने की फायरिंग
पुलिस ने पहले हमलावरों को समझाने और मौके से हटने की चेतावनी दी, लेकिन हमला जारी रहने पर स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को आत्मरक्षा में कई राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी। गोली चलने की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई और मौके पर मौजूद कई लोग वहां से भाग निकले।

इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई। पुलिस ने धनराज छपरा गांव और आसपास के क्षेत्रों में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है, ताकि हमले में शामिल आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

ये भी पढ़ें: नालंदा में बीईओ के इशारे पर रिश्वत लेते शिक्षक गिरफ्तार, निगरानी की टीम के हत्थे चढ़ा

अवैध खनन के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर हमलावरों की पहचान करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed