सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   robbery took place at medical agency in Bihta Patna Bihar

Bihar: पटना में मेडिकल एजेंसी में देर रात डकैती! परिवार जागा तो चोरों से हुई भिड़ंत, संचालक घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 17 May 2026 11:02 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: पटना के बिहटा स्थित केसरी मेडिकल एजेंसी में देर रात डकैती की घटना हुई। विरोध करने पर चोरों और एजेंसी संचालक संजीव भारती के बीच हाथापाई हुई, जिसमें वह घायल हो गए। पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच में जुटी है।

robbery took place at medical agency in Bihta Patna Bihar
पटना के बिहटा में हुई डकैती की घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के चीनी मिल रोड स्थित केसरी मेडिकल एजेंसी में देर रात डकैती की घटना सामने आई है। इस दौरान चोरों और मेडिकल एजेंसी के संचालक संजीव भारती समेत उनके परिवार के सदस्यों के बीच हाथापाई हुई, जिसमें संजीव भारती घायल हो गए।



आहट सुनकर जागे परिवार के सदस्य
जानकारी के अनुसार, देर रात कुछ संदिग्ध चोर केसरी मेडिकल एजेंसी में घुस गए। आहट सुनकर घर के लोग जाग गए। जब संजीव भारती ने चोरों का विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। हाथापाई में संजीव भारती को चोटें आई हैं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि एजेंसी से कितनी नकदी या कितना सामान चोरी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और एफएसएल टीम ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। 


संचालक ने बताई पूरी घटना
मेडिकल एजेंसी के संचालक संजीव भारती ने बताया कि परिवार के सदस्यों के जागने के बाद चोरों के साथ उनकी हाथापाई हुई थी।

ये भी पढ़ें: राजगीर में उतरेंगे 33 कोटि देवी-देवता! आज से शुरू हो रहा विश्वप्रसिद्ध मलमास मेला, इंतजाम देख होंगे दंग

थाना प्रभारी ने की घटना की पुष्टि
बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार ने रविवार सुबह इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि देर रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है और चोरों के साथ परिवार के सदस्यों की हाथापाई भी हुई है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed