{"_id":"6a072c1023ee80f23f0bfd1d","slug":"anisabad-jam-after-dead-body-of-local-youth-identified-during-bihar-police-investigation-bihar-news-patna-news-c-1-1-noi1480-4286349-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : पटना में हत्या, शव के तीन टुकड़े किए और सिर लेकर फरार; मौत का राज खुलने पर पत्नी की पिटाई, सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : पटना में हत्या, शव के तीन टुकड़े किए और सिर लेकर फरार; मौत का राज खुलने पर पत्नी की पिटाई, सड़क जाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
सार
पटना में अवैध संबंध के विवाद में 22 वर्षीय ऑटो चालक चंदन कुमार की बेरहमी से हत्या कर शव के तीन टुकड़े कर दिए गए। मृतक का सिर धड़ से गायब है और शव रेलवे ट्रैक से मिला। घटना से गुस्साए परिजनों ने मुख्य मार्ग जाम कर हंगामा किया।
तीन दिनों से लापता युवक का मिला शव
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बिहार की राजधानी पटना से एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने कानून-व्यवस्था और मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के धीराचक के रहने वाले 22 वर्षीय ऑटो चालक चंदन कुमार की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। परिजनों ने आशंका जताई है कि इस जघन्य हत्याकांड को अवैध संबंधों के चलते अंजाम दिया गया है। हत्यारों की बर्बरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से चंदन के शव को तीन टुकड़ों में काट डाला और उसे हवाई अड्डा थाना क्षेत्र के पास रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। इस क्रूर कृत्य में मृतक का सिर धड़ से पूरी तरह गायब है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार खाक छान रही है।
इस सनसनीखेज मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी की पत्नी को हिरासत में ले लिया है, जबकि मुख्य आरोपी छोटू कुमार वारदात के बाद से ही फरार चल रहा है।
ऑटो चलाने निकला था युवक
घटनाक्रम के अनुसार, गर्दनीबाग के धीराचक का रहने वाला 22 वर्षीय चंदन कुमार बीते 12 तारीख को रोज की तरह अपने घर से ऑटो चलाने के लिए निकला था। जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटा, तो परिजनों को लगा कि शायद वह किसी रिश्तेदार के यहां रुक गया होगा। इसी बीच, 13 तारीख को पटना की हवाई अड्डा थाना पुलिस को रेलवे ट्रैक के पास से एक क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। शव तीन अलग-अलग टुकड़ों में बंटा हुआ था और उसका सिर गायब था। काफी कोशिशों के बाद भी जब शव की शिनाख्त नहीं हो सकी, तो पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए पटना के आईजीआईएमएस अस्पताल भेज दिया।
परिजनों ने कपड़ों से की पहचान
शुक्रवार को जब लापता चंदन के परिजनों को रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की भनक लगी, तो वे अस्पताल पहुंचे। वहां कपड़ों और शरीर के अन्य निशानों के आधार पर उन्होंने शव की पहचान चंदन के रूप में की। चंदन की मौत की पुष्टि होते ही परिजनों के सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने आरोप लगाया कि गर्दनीबाग के ही रहने वाले छोटू कुमार की पत्नी के साथ चंदन का प्रेम-प्रसंग चल रहा था, इसी रंजिश में इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है। गुस्से से तमतमाए परिजनों और स्थानीय लोगों ने फौरन छोटू कुमार के घर पर धावा बोल दिया और उसकी पत्नी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और महिला को आक्रोशित भीड़ के चंगुल से बचाकर सुरक्षित थाने ले आया।
सड़क पर टायर जलाकर हंगामा
हत्याकांड का खुलासा होने के बाद धीराचक इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। उग्र परिजनों और स्थानीय नागरिकों ने चंदन के शव के टुकड़ों को बीच सड़क पर रखकर अनीसाबाद-फुलवारी मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ तीखी नारेबाजी की और जमकर हंगामा काटा, जिससे दोनों तरफ का यातायात पूरी तरह ठप हो गया। लोगों की मांग थी कि चंदन का गायब सिर जल्द से जल्द बरामद किया जाए और मुख्य आरोपी छोटू कुमार को अविलंब गिरफ्तार कर फांसी की सजा दी जाए।
ये भी पढ़ें- Bihar Crime: मां काम पर गई, तो मासूम को अकेला पाकर पड़ोसी ने किया गंदा काम; फिर भड़की भीड़ ने किया बुरा हाल
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रदर्शन स्थल पर भारी संख्या में अतिरिक्त पुलिस बल और दंगा नियंत्रण वाहनों को तैनात किया गया। मौके पर पहुंचीं पटना की एएसपी (ASP) डॉ. अनु कुमारी ने आक्रोशित प्रदर्शनकारियों से बात की। उन्होंने परिजनों को पूरी निष्पक्षता के साथ कड़ी कार्रवाई करने और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी का ठोस आश्वासन दिया, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद सड़क जाम खुलवाया जा सका। एएसपी ने बताया कि गायब सिर को तलाशने के लिए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक (FSL) टीम की मदद ली जा रही है। फरार आरोपी छोटू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।