फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Arrested red-handed while accepting ₹10,000 from a Gramin Dak Sevak at government quarters

बिहार: सीबीआई का एक्शन, दस हजार की रिश्वत लेते हेड पोस्ट ऑफिस का ओवरसियर गिरफ्तार

Mon, 05 Oct 2026 11:24 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 05 Oct 2026 11:24 AM IST
सार

भोजपुर के आरा में सीबीआई ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हेड पोस्ट ऑफिस के ओवरसियर पुरुषोत्तम कुमार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने सीबीआई टीम को देखते ही रिश्वत की रकम बाहर फेंक दी, लेकिन टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

विज्ञापन
Arrested red-handed while accepting ₹10,000 from a Gramin Dak Sevak at government quarters
सीबीआई की टीम ने की कार्रवाई।

विस्तार

भोजपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरा हेड पोस्ट ऑफिस के ओवरसियर पुरुषोत्तम कुमार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सीबीआई की टीम ने रविवार देर शाम आरोपी को उसके सरकारी आवास से गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान आरोपी ने सीबीआई की टीम को देखते ही रिश्वत की रकम बाहर फेंक दी, लेकिन टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, उदवंतनगर प्रखंड के छोटी सासाराम स्थित उप डाकघर में पदस्थ ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) से सरकारी काम कराने और फाइल पर हस्ताक्षर कराने के एवज में ओवरसियर द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। लगातार रिश्वत की मांग से परेशान ग्रामीण डाक सेवक ने इसकी शिकायत सीबीआई से की। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने मामले की जांच और शिकायत की सत्यता का सत्यापन कराया। इसके बाद आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए ट्रैप की कार्रवाई की योजना बनाई गई।

विज्ञापन

रविवार को शिकायतकर्ता ग्रामीण डाक सेवक आरोपी ओवरसियर के सरकारी आवास पर पहुंचा और उसे 10 हजार रुपये दिए। जैसे ही रिश्वत की रकम देने की प्रक्रिया पूरी हुई, पहले से निगरानी कर रही सीबीआई की टीम ने मौके पर कार्रवाई शुरू कर दी। सीबीआई टीम को अपनी ओर आते देख आरोपी घबरा गया और उसने रिश्वत की रकम बाहर फेंक दी। हालांकि, टीम के अधिकारियों ने उसे मौके से ही पकड़ लिया। इसके बाद सीबीआई अधिकारियों ने रिश्वत की रकम बरामद करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार में चुनाव है : नीतीश कुमार ने अनंत सिंह पर 'काबू' पा लिया? आज JDU के नीरज के नामांकन से पहले दांव

जानकारी के अनुसार, हाल के दिनों में ही पुरुषोत्तम कुमार का प्रमोशन के बाद अरवल जिले में ट्रांसफर हुआ था। इसके बावजूद वह आरा में रहता था। सीबीआई ने आरा स्थित उसके सरकारी आवास पर ट्रैप की कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद डाक विभाग से जुड़े लोगों में भी हड़कंप मच गया। मामले में सीबीआई की ओर से आगे की जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी है।

घूस लेने के बाद गिरफ्तार कर ले जाती सीबीआई की टीम

घूस लेने के बाद गिरफ्तार कर ले जाती सीबीआई की टीम

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed