फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bankipur By-election: Who accused whom of vote-buying; BJP, RJD, Jan Suraaj, PK, Nitin Nabin, Tejashwi Yadav.

Bankipur Election: कल वोटिंग, आज वोट खरीदने का आरोप; किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

Wed, 29 Jul 2026 12:44 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 29 Jul 2026 12:44 PM IST
सार

Bankipur By-election: Bihar News: बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव 30 जुलाई को होगा। चुनाव से पहले भाजपा पर जनसुराज ने बड़ा आरोप लगा दिया है। भाजपा ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...

विज्ञापन
Bankipur By-election: Who accused whom of vote-buying; BJP, RJD, Jan Suraaj, PK, Nitin Nabin, Tejashwi Yadav.
बांकीपुर उपचुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जन सुराज के प्रत्याशी केवल डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। इधर, मतदान से पहले जनसुराज ने भाजपा पर पर बड़ा आरोप लगा दिया है। जनसुराज ने कहा कि भाजपा वोटों की खरीदारी का अभियान चला रही है। जनसुराज ने एक वीडियो शेयर कर आरोप लगाया कि बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा का वोट खरीद अभियान शुरू हो चुका है। मतदाताओं को पैसे के बल पर खरीदने की कोशिश की जा रही है। प्रशांत किशोर ने कहा कि गरीबों के लिए अपने हित में मतदान करना काफी जरूरी है। आपलोग गरीबों के लिए वोट दीजिए। आपलोगों की समाज के प्रति जिम्मेदारी है। आप मानवता के लिए वोट दीजिए। 
विज्ञापन


जनसुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि हमलोगों को सूचना मिली है कि भाजपा 1500 रुपये प्रति वोट की दर से वोट खरीद रही है। देर रात में पैसे बांटे गए हैं। इसकी सूचना भी हमलोगों को मिली है। यह सभी लोग जानते हैं कि भाजपा धनबल का प्रयोग करती है। लोकतंत्र में यह गलत है। इसकी जांच होनी चाहिए और प्रशासन को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। 
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि जिसकी जैसी भावना होती है, वह वैसा ही आरोप लगाते हैं। जिस पर खुद धनबल का आरोप लगता आ रहा है, वह हमलोगों पर क्या आरोप लगाएंगे। जनसुराज पार्टी ही धनबल के सहारे है। बांकीपुर की जनता जिन्हें पहचानती तक नहीं है, जो व्यक्ति विशुद्ध रूप से व्यापारी है, आईटी और कलाकारी के माध्यम से धन कमाने वाला आदमी कहां से भाजपा के मंडल अध्यक्ष से मुकाबला कर पाएंगे। प्रशांत किशोर जैसे व्यापारी ही हेराफेरी करते हैं। वह तीसरे नंबर पर चले गए हैं, इसलिए अब इस तरह का झूठा आरोप भाजपा पर लगा रहे हैं। पूरी तरह से उनका आरोप निराधार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने क्या कहा?
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि बांकीपुर की जनता ने हमेशा उन्हें परिवार के सदस्य की तरह स्नेह और विश्वास दिया है। उन्हें पूरा भरोसा है कि यही समर्थन और आशीर्वाद इस बार एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को भी मिलेगा और वे जनसेवा तथा विकास की इस यात्रा को पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं, विशेषकर मातृशक्ति और युवाओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
इधर, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बांकीपुर के रोड शो में उमड़ा अभूतपूर्व जनसमर्थन, मोहब्बत उत्साह और सहयोग बता रहा है कि अब लालटेन के पक्ष में बदलाव की आवाज़ बुलंद हो चुकी है। राजद ने बांकीपुर उपचुनाव में महिला को प्रत्याशी बनाया है। केवल नारों व भाषणों में महिला सशक्तिकरण की खोखली बातें करने वाले, अमन शांति और सौहार्द विरोधी भाजपाइयों को जनता कड़ा सबक सिखाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed