फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Classes in government schools will be held only until 12 PM on Saturdays BPSC TRE teacher transfers.

Bihar: सरकारी स्कूलों में शनिवार को 12 बजे तक ही होगी पढ़ाई; बीपीएससी TRE, शिक्षकों के ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट

Thu, 06 Aug 2026 05:49 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 06 Aug 2026 05:49 PM IST
सार

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि 31 अक्टूबर तक शिक्षकों की सभी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा, उसके बाद शिक्षकों को पूरी तरह छात्रों की पढ़ाई और समस्याओं के समाधान पर ध्यान देना होगा। उन्होंने टीआरई 4 और शिक्षकों के ट्रांसफर पर भी जानकारी साझा दी। आइये जानते हैं पूरा मामला...

विज्ञापन
Bihar: Classes in government schools will be held only until 12 PM on Saturdays BPSC TRE teacher transfers.
मंत्री मिथिलेश तिवारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सरकारी स्कूलों में शनिवार से हाफ डे व्यवस्था लागू हो गई है। शिक्षा विभाग ने विद्यालय संचालन की समय-सारिणी में संशोधन करते हुए आदेश जारी किया है। अब सोमवार से शुक्रवार तक स्कूल पहले की तरह सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक संचालित होंगे, जबकि शनिवार को स्कूल सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक ही खुलेंगे। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने गुरुवार को मदन मोहन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता बिहार के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है।
विज्ञापन


विभागीय आदेश के अनुसार शनिवार को कक्षा एक से आठ तक के छात्रों की पढ़ाई और अन्य निर्धारित गतिविधियां दोपहर 12 बजे तक चलेंगी। इसके बाद 12 बजे से 12:40 बजे तक मध्याह्न भोजन कराया जाएगा और भोजन के बाद छात्रों की छुट्टी कर दी जाएगी। वहीं माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शनिवार को दोपहर 1 बजे तक अध्यापन कार्य और अन्य निर्धारित गतिविधियां संचालित होंगी। इसके बाद छात्रों को छुट्टी दे दी जाएगी। शिक्षकों को पाठ्य योजना तैयार करने, कॉपियों की जांच, मूल्यांकन, शिक्षक डायरी अपडेट, प्रयोगशाला प्रबंधन और रिमेडियल क्लास जैसे कार्य पूरे करने के बाद ही विद्यालय से प्रस्थान करना होगा।
विज्ञापन


राज्यभर से 73,151 शिक्षकों ने आवेदन किया
प्रेस वार्ता में शिक्षा मंत्री ने बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली-2026 के तहत चल रही स्थानांतरण प्रक्रिया की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समायोजन और समानुपातीकरण के लिए 29 जुलाई से 5 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए, जिनमें राज्यभर से 73,151 शिक्षकों ने आवेदन किया है। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी तथा 9 सितंबर तक समायोजन और समानुपातीकरण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानांतरण के लिए 4,259 आवेदन मिले हैं
मंत्री ने बताया कि पारस्परिक (म्यूचुअल) स्थानांतरण के लिए 4,259 आवेदन मिले हैं। यह प्रक्रिया 10 से 14 सितंबर के बीच पूरी होगी। वहीं सामान्य स्थानांतरण के लिए 16 सितंबर को संशोधित रिक्तियों की सूची जारी की जाएगी और 17 से 23 सितंबर तक शिक्षक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 24 सितंबर से 31 अक्टूबर के बीच स्थानांतरण सूची जारी करने, अपीलों का निस्तारण और अंतिम आदेश जारी करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जो शिक्षक पहले आवेदन नहीं कर सके या सरप्लस सूची में थे, उन्हें भी सामान्य स्थानांतरण के दौरान आवेदन का अवसर मिलेगा।

Bihar: बिहार में SC-ST एक्ट मामलों के लिए 19 नए विशेष कोर्ट मंजूर, 171 नए पदों के सृजन को भी स्वीकृति

अधियाचना वापस किए जाने की बातें पूरी तरह अफवाह हैं
बीपीएससी को भेजी गई शिक्षक नियुक्ति अधियाचना को लेकर उठ रहे सवालों पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि अधियाचना में तकनीकी खामी होने या उसे वापस किए जाने की बातें पूरी तरह अफवाह हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग अधियाचना बीपीएससी को भेज चुका है और इसे वापस लेने जैसी कोई स्थिति नहीं है। जिन्होंने इस तरह का बयान दिया है, उन्हें सही जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed