फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Gandak River 1.5 meters above danger mark; expected to rise by 50 cm overnight.

बिहार: गंडक नदी खतरे के निशान से डेढ़ मीटर ऊपर, रात में 50 सेंटीमीटर बढ़ने की आशंका; सीएम ने दिए निर्देश

Mon, 28 Sep 2026 06:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 28 Sep 2026 06:41 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वैशाली, सारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। डुमरिया घाट पर गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान से डेढ़ मीटर ऊपर मिला। उन्होंने निगरानी, नाइट पेट्रोलिंग और राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Bihar: Gandak River 1.5 meters above danger mark; expected to rise by 50 cm overnight.
सीएम सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को बिहार के बाढ़ प्रभावित वैशाली, सारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने गोपालगंज के डुमरिया घाट पहुंचकर गंडक नदी के बढ़े जलस्तर का स्थल निरीक्षण भी किया।

विज्ञापन

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि डुमरिया घाट के पास गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब डेढ़ मीटर ऊपर है। रात में जलस्तर करीब 50 सेंटीमीटर और बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित और निचले इलाकों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्यों में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और प्रभावित लोगों तक जरूरी सुविधाएं समय पर पहुंचाई जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: मेडिकल छात्र बैरिकेडिंग पर चढ़े, पुलिस से झड़प; क्या है BUHS छात्रों की मांग

उन्होंने जल संसाधन विभाग को तटबंधों की लगातार निगरानी करने और रात में पेट्रोलिंग कराने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन को एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के साथ बेहतर समन्वय बनाकर जरूरत के अनुसार तुरंत कार्रवाई करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत शिविर और सामुदायिक रसोई के जरिए लोगों को भोजन और जरूरी राहत उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता देने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed