{"_id":"69e4cf70f8077ee8ae0f272e","slug":"bihar-new-path-of-hope-for-children-suffering-from-thalassemia-governor-praises-100-hla-match-camp-in-patna-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए उम्मीद की नई राह, पटना में '100% HLA मैच कैंप' की राज्यपाल ने की सराहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए उम्मीद की नई राह, पटना में '100% HLA मैच कैंप' की राज्यपाल ने की सराहना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Himanshu Priyadarshi
Updated Sun, 19 Apr 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
सार
Patna News: पटना में आयोजित “100% HLA मैच कैंप” में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की स्क्रीनिंग की गई। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने संस्था के कार्यों की सराहना की। 44 बच्चों का बोन मैरो ट्रांसप्लांट कराया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल सैयद अता हसनैन तथा अन्य
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पटना के दरियापुर स्थित मां ब्लड सेंटर में रविवार को “100% HLA मैच कैंप” का आयोजन किया गया। मां वैष्णो देवी सेवा समिति द्वारा आयोजित इस कैंप में बिहार भर से आए 45 से अधिक थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की स्क्रीनिंग की गई, जिनका अपने सगे भाई-बहनों के साथ 100% बोन मैरो मैच पाया गया है।
Trending Videos
राज्यपाल सैयद अता हसनैन रहे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने भाग लिया। उन्होंने संस्था द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की खुलकर सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मानवता की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया
राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि यह संस्था मानवता की निःस्वार्थ सेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यहां आकर मैं स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। संस्था जिस तरह सभी धर्मों और समुदायों के लिए कार्य कर रही है, वह समाज के लिए प्रेरणादायक है।
कई सामाजिक अभियानों की सराहना
उन्होंने रक्तदान, थैलेसीमिया जागरूकता, चश्मा बैंक, मुक्तिरथ और बॉडी फ्रीजर जैसी पहल को सराहनीय बताया। साथ ही लोगों से इन अभियानों से जुड़ने की अपील की। उन्होंने बिहार को टीबी मुक्त और नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर भी जोर दिया।
प्लास्टिक उपयोग पर जताई चिंता
राज्यपाल ने प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग पर चिंता जताई और इसके खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि सामाजिक भागीदारी से ऐसे मुद्दों पर बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति
इस अवसर पर राज्यपाल ने आगामी 21 जून 2026 को प्रस्तावित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति भी दी। वहीं 8 मई को विश्व थैलेसीमिया दिवस पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के लिए भी उन्हें आमंत्रित किया गया।
पढ़ें- इलाज न मिलने से मौत: 24 घंटे खुले में पड़ा रहा UP के इम्तियाज का शव, सरकारी अस्पताल और पुलिस ने झाड़ा पल्ला
संस्था ने साझा की सेवा कार्यों की जानकारी
कार्यक्रम के दौरान संस्था के महासचिव संजय तोतला ने स्वागत भाषण देते हुए वर्ष 2009 से चल रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी। वहीं संस्थापक मुकेश हिसारिया ने वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से संस्था की उपलब्धियों को साझा किया।
इलाज और रोकथाम पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी
नारायण हेल्थ सिटी के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. सुनील भट्ट ने थैलेसीमिया के इलाज और रोकथाम पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने इस बीमारी से जुड़ी चिकित्सीय प्रक्रियाओं और उपचार के विकल्पों पर प्रकाश डाला।
44 बच्चों की दोबारा स्क्रीनिंग सफल
गौरतलब है कि 15 नवंबर 2025 को आयोजित HLA कैंप में जिन बच्चों का बोन मैरो मैच हुआ था, उनमें से 46 बच्चों की दोबारा स्क्रीनिंग की गई, जिसमें 44 बच्चे सफल पाए गए। आर्थिक रूप से कमजोर इन बच्चों का बोन मैरो ट्रांसप्लांट भारत सरकार और प्रधानमंत्री राहत कोष की मदद से बेंगलुरु स्थित नारायण हेल्थ में कराया जाएगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
