{"_id":"6a8bf8c047905ce53a0b9d77","slug":"bihar-news-bpsc-tre-4-update-bihar-public-service-commission-bpsc-teacher-news-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"BPSC News: बिहार लोक सेवा आयोग शिक्षक भर्ती परीक्षा पर बड़ा अपडेट; कब होगी TRE 4 और AEDO परीक्षा, जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BPSC News: बिहार लोक सेवा आयोग शिक्षक भर्ती परीक्षा पर बड़ा अपडेट; कब होगी TRE 4 और AEDO परीक्षा, जानें
Mon, 24 Aug 2026 01:24 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:24 PM IST
सार
Bihar News : बिहार लोक सेवा आयोग की शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर जबरदस्त ऊहापोह है। इसपर सोमवार को बीपीएससी के सचिव हेमंत कुमार सिंह और परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने मीडिया से बात की। साथ ही, AEDO और TRE 4 का संभावित समय भी बताया।
विज्ञापन
BPSC
- फोटो : https://bpsc.bihar.gov.in/
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार लोक सेवा आयोग चर्चा में है। उसकी परीक्षाओं पर बार-बार बखेड़ा खड़ा हो रहा है। शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 4.0) को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। छात्र आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में बीपीएससी ने सोमवार को शिक्षक भर्ती परीक्षा पर अभ्यर्थियों की परेशानियों का जवाब दिया।
विज्ञापन
पीटी-मेंस भी रहेगा, निगेटिव मार्किंग पर भी फैसला अटल
बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि TRE 4 को लेकर कई तरह की भ्रांति फैलाई जा रही है। यह कि बिहार लोक सेवा आयोग पहला आयोग है, जो पीटी-मेंस ले रहा। लेकिन, हम स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि आर्थिक अपराध इकाई और अन्य एजेंसियों से मिले सुझाव पर पीटी-मेंस करने का फैसला लिया गया है। यह जारी रहेगा। इसके साथ ही, निगेटिव मार्किंग की व्यवस्था भी खत्म नहीं होगी।
विज्ञापन
AEDO और TRE के लिए अब आपके पास कितना वक्त?
असिस्टेंट इंजीनियर वाले मामले में परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि कोर्ट केस के निपटारे तक संबंधित परिणाम जारी करने में आयोग स्तर से कार्रवाई संभव नहीं है। अंतिम विकल्प के तौर पर एडवोकेट जनरल से कानूनी मंतव्य मांगा गया है। करीब एक सप्ताह में मंतव्य मिलने की उम्मीद है। आवेदन की अंतिम तिथि तक आने वाली सभी याचनाओं को शामिल किया जाएगा। सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) और चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 4)कब होगी? इस सवाल के जवाब में परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि AEDO की परीक्षा का फॉर्म फिर से भरवाया जाएगा। दोनों परीक्षाएं दिसंबर जनवरी के बीच ली जाएगी।
विज्ञापन
किन सवालों के जवाब में क्या बोले बीपीएससी के अधिकारी
असिस्टेंट इंजीनियर वाले मामले में परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि कोर्ट केस के निपटारे तक संबंधित परिणाम जारी करने में आयोग स्तर से कार्रवाई संभव नहीं है। अंतिम विकल्प के तौर पर एडवोकेट जनरल से कानूनी मंतव्य मांगा गया है। करीब एक सप्ताह में मंतव्य मिलने की उम्मीद है। आवेदन की अंतिम तिथि तक आने वाली सभी याचनाओं को शामिल किया जाएगा।
थर्ड रैंक अभ्यर्थी की कॉपी दिखाने की बात कही गई। अधिकारी के मुताबिक GS-2 और एसएम में अच्छे अंक मिले हैं। GS-1 के प्रश्न संख्या 7 में पांच हिस्से थे। इनमें दो हिस्सों का उत्तर नहीं दिया गया, बावजूद इसके अभ्यर्थी को बाकी उत्तरों की गुणवत्ता के आधार पर अंक मिले।अधिकारी ने स्पष्ट किया कि कॉपी में कितने पन्ने लिखे गए हैं, यह महत्वपूर्ण नहीं है; मुख्य आधार उत्तर की गुणवत्ता है। परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि एक अभ्यर्थी की कॉपी का उदाहरण देते हुए कहा गया कि यदि कोई उम्मीदवार अपनी गलती या गलत विकल्प चुनने की बात लिखता रहता है, तो उसके आधार पर अंक नहीं दिए जा सकते। अधिकारी ने कहा कि थर्ड रैंक अभ्यर्थी की कॉपी देखकर यह स्पष्ट हो जाएगा कि कुछ प्रश्नों के उत्तर नहीं देने के बावजूद अच्छे अंक मिल सकते हैं, यदि दिए गए उत्तर गुणवत्तापूर्ण हों। डोमिसाइल के सवाल पर अधिकारी ने कहा कि करीब 72 प्रतिशत अभ्यर्थी बिहार के हैं, जबकि आरक्षण और महिला आरक्षण के प्रावधानों से भी बिहार के अभ्यर्थियों को लाभ मिल रहा है।