सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Lalu Prasad's daughter Rohini Acharya targets BJP: Bihar Political News,

Bihar News: लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने भाजपा को दिया नया नाम, नेताओं पर क्या आरोप लगाया जानिए

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Fri, 27 Mar 2026 03:32 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Politics: लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक बार फिर से भाजपा को घेरने की कोशिश की है। उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। रोहिणी का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आइये जानते हैं रोहिणी ने क्या कहा?

Bihar News: Lalu Prasad's daughter Rohini Acharya targets BJP: Bihar Political News,
लालू यादव के साथ उनकी बेटी रोहिणी आचार्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। रोहिणी ने भाजपा का नया नाम करण कर दिया है। उन्होंने सोशम मीडिया पर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) नहीं, बल्कि इसका नाम ‘बड़ी बदचलन पार्टी (BBP)’ होना चाहिए।” उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे कई चर्चित मामले हैं, जो बताते हैं कि भाजपा के बड़े से लेकर छोटे स्तर तक के कई नेता यौनाचार में लिप्त रहे हैं। उनका कहना है कि महिलाओं को भोग की वस्तु मानने वाली विचारधारा का अनुसरण करने वाले लोग पार्टी में ऊपर से लेकर नीचे तक मौजूद हैं।
Trending Videos


रोहिणी ने क्या कहा जानिए?
रोहिणी आचार्य आगे कहा कि चिंता की बात यह है कि प्रधानमंत्री तक पर आरोप लगाए जा रहे हैं। यह आरोप केवल विपक्ष नहीं, बल्कि सुब्रह्मण्यम स्वामी जैसे नेता लंबे समय से लगाते रहे हैं, और अब मधु किश्वर व भाजपा से जुड़े अन्य लोग भी इस तरह की बातें उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगाए गए आरोपों पर नैतिकता और संस्कार का पाठ पढ़ाने वाले प्रधानमंत्री और भाजपा के प्रवक्ताओं की चुप्पी, उनके अनुसार, यह संकेत देती है कि आरोप पूरी तरह बेबुनियाद नहीं हैं। उन्होंने कहा, “दाल में काला नहीं है, बल्कि पूरी दाल ही काली प्रतीत होती है।”
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar Crime: चाचा ने की एक ही परिवार के तीन बच्चों की निर्मम हत्या, खुद पर भी किया हमला, मचा कोहराम

कांग्रेस की महिला अध्यक्ष ने भी लगाए थे गंभीर आरोप
एक दिन पहले कांग्रेस ने भी भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए थे। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अल्का लांबा ने भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर एक नाबालिग बेटी के बलात्कार के दोषी करार दिए गए, लेकिन भाजपा इनके बचाव में साथ नजर आई। भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों ने गंभीर आरोप लगाए थे, लेकिन मोदी सरकार इनके बचाव में खड़ी रही। आज ये मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। हरियाणा में खेल मंत्री संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे, लेकिन भाजपा ने इन्हें फिर भी टिकट दे दिया। भाजप नेताओं और उनके रिश्तेदारों के खिलाफ महिला अपराध के गंभीर मामले सामने आते रहे हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी और भाजपा हमेशा ही उनका संरक्षण करती रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed