सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Strict action will be taken against revenue officers who do not return from strike: Land Survey

Bihar: हड़ताल से नहीं लौटने वालों पर करेंगे सख्त कार्रवाई, विजय सिन्हा बोले- जनता को परेशान नहीं होंगे देंगे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Fri, 27 Mar 2026 12:26 PM IST
विज्ञापन
सार

बिहार में अब भी राजस्व सेवा के कई अधिकारी हड़ताल पर हैं। इनके कारण अंचल और राजस्व कार्यालयों में जमीन से काम करवाने जा रहे लोगों को परेशानी हो रही है। इन सबको देखते हुए डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बड़ा कदम उठाया है। आइये जानते हैं पूरा मामला?

Bihar News: Strict action will be taken against revenue officers who do not return from strike: Land Survey
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने राजस्व सेवा के अधिकारियों से की अपील। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि अंचल अधिकारियों एवं राजस्व अधिकारियों की हड़ताल के बीच भी बिहार में राजस्व कार्यों की गति पर खास असर नहीं पड़ा है। सरकार जनहित के कार्यों को बाधित नहीं होने देगी और इसके लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी अंचल अधिकारियों को 25 मार्च की शाम 5 बजे तक कार्य पर लौटने का निर्देश दिया गया था, जिसके बाद अब तक दो दर्जन से अधिक अधिकारियों के वापस लौटने की सूचना है। उन्होंने कहा कि सभी अंचलों का प्रभार अधिकारियों को दे दिया गया है। अभी 273 अंचल अधिकारी कार्यरत हैं। सभी को अतिरिक्त प्रभार देकर कार्य की व्यवस्था बनाई जा रही है। समयसीमा के भीतर लौटे सभी अधिकारियों को सदर अंचलों का प्रभार सौंपा जा रहा है, जबकि अन्य लौटे अधिकारियों को भी जल्द विभिन्न अंचलों की जिम्मेदारी दी जाएगी।
Trending Videos


अनुबंध के आधार पर नियुक्त किया जाएगा सेवानिवृत अधिकारियों को
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता के कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए सेवानिवृत्त अंचल अधिकारियों को अनुबंध के आधार पर नियुक्त किया जाएगा। राजस्व महा अभियान के तहत प्राप्त 46 लाख आवेदनों के निष्पादन में इनकी सेवाएं ली जाएंगी और उन्हें निर्धारित मानदेय दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि जो अंचलाधिकारी अब तक कार्य पर नहीं लौटे हैं, उनके विरुद्ध सख्त कानूनी एवं प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। सरकार अनुशासनहीनता को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Ram Navami 2026: महावीर मंदिर में दर्शन के लिए 1200 मीटर लंबी लाइन, इन रास्तों से होकर गुजरेगी 52 शोभा यात्रा

अवकाश के बावजूद कार्यों का निष्पादन तेज गति से जारी है
प्रेस वार्ता में यह भी बताया गया कि 9 मार्च से जारी सामूहिक अवकाश के बावजूद कार्यों का निष्पादन तेज गति से जारी है। अब तक 12,163 दाखिल-खारिज मामलों का निपटारा किया गया है। परिमार्जन प्लस के तहत 38,672 जमाबंदियों में सुधार तथा 16,777 छूटी हुई जमाबंदियों को ऑनलाइन किया गया है। इसके अलावा ई-मापी के 4,431 मामलों का भी निष्पादन किया गया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जो अधिकारी सरकार और जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, उन्हें सरकार पूरा सम्मान देगी और राज्य में पारदर्शी एवं जवाबदेह राजस्व प्रशासन सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed