Bihar SIR: खगड़िया में 25968 नए मतदाता जुड़े, 1162619 हुए कुल मतदाता; वैशाली-बेगूसराय-नालंदा का अपडेट भी जानें
Bihar SIR: भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची जारी कर दी है। अब मतदाता यह जांच सकते हैं कि उनका नाम सूची में है या नहीं। फिलहाल बिहार के उन जिलों के बारे में जानें जहां कितने मतदाता बढ़ें हैं और कितनें घटाए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
विस्तार
चुनाव आयोग ने बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की फाइनल लिस्ट मंगलवार को जारी कर दी है। बिहार में अब कुल वोटर्स की संख्या 7.42 करोड़ हो गई है। इसलिए अब जिलेवार जानते हैं कि किस जिले में कितने वोटर बढ़े हैं और कितने वोटर घटे हैं और किस जिले में कुल मतदाताओं की संख्या कितनी है।
1- बेगूसराय
1 जुलाई 2025 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के अनुसार बेगूसराय जिले में कुल 21,29,452 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाता 11,30,640, महिला मतदाता 9,98,773 और अन्य 39 हैं। जिले का निर्वाचक लिंगानुपात 883 है और निर्वाचक जनसंख्या अनुपात 0.59 है। बेगूसराय जिले में कुल 2,537 मतदान केंद्र हैं। अंतिम सूची के अनुसार प्रति मतदान केंद्र औसतन 839 मतदाता निर्धारित किए गए हैं।
निर्वाचक सूची पर प्राप्त सभी दावे और आपत्तियों का निपटारा निर्वाचन पदाधिकारी/सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा पूर्ण कर लिया गया है और अहर्ता तिथि तक सभी योग्य मतदाताओं को अंतिम सूची में शामिल किया गया है। बेगूसराय समाहरणालय स्थित कारगिल विजय भवन में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के तहत सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता निर्वाची पदाधिकारी एवं सह जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने की।
बैठक में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की अंतिम मतदाता सूची की मुद्रित प्रतियां राजनीतिक दलों को निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। साथ ही, निर्वाचक और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सूची का निरीक्षण संबंधित कार्यालय में कर सकते हैं। जिला पदाधिकारी ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है, जिसे आम मतदाता देख सकते हैं।
2- नालंदा
राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारियों ने विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के तहत मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन की विस्तृत जानकारी साझा की। 01 जुलाई 2025 को अंतिम तिथि निर्धारित करते हुए इस प्रक्रिया की शुरुआत की गई थी, जिसके बाद 01 अगस्त 2025 को निर्वाचक सूची का प्रारूप प्रकाशित किया गया।
प्रारूप प्रकाशन के बाद जिले भर से मतदाताओं की ओर से दावे और आपत्तियां प्राप्त हुईं, जिनका समय पर निपटान सुनिश्चित किया गया। नालंदा जिले में कुल 56,423 दावे और आपत्तियां दर्ज की गईं, जिनमें से 30,478 पुरुष निर्वाचक और 25,949 महिला निर्वाचक शामिल हैं।
विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़े
जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचकों की संख्या इस प्रकार है। अस्थावां विधानसभा क्षेत्र (171) में कुल 3,01,833 निर्वाचक हैं, जिनमें 1,59,726 पुरुष और 1,42,100 महिला मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा 7 अन्य श्रेणी के निर्वाचक भी पंजीकृत हैं। बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र (172) में सबसे अधिक 3,88,095 निर्वाचक हैं। इनमें 2,02,407 पुरुष, 1,85,670 महिला और 18 अन्य श्रेणी के मतदाता हैं। राजगीर (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र (173) में 2,98,030 कुल निर्वाचक हैं, जिसमें 1,56,679 पुरुष और 1,41,346 महिला मतदाता शामिल हैं। इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र (174) में 3,00,911 निर्वाचक पंजीकृत हैं। यहां 1,60,146 पुरुष और 1,40,762 महिला मतदाता हैं।
हिलसा विधानसभा क्षेत्र (175) में 3,03,198 मतदाता हैं, जिनमें 1,59,535 पुरुष और 1,43,658 महिला निर्वाचक शामिल हैं। नालंदा विधानसभा क्षेत्र (176) में कुल 3,23,961 निर्वाचक हैं। इनमें 1,70,995 पुरुष, 1,52,957 महिला और 9 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। हरनौत विधानसभा क्षेत्र (177) में 3,17,971 निर्वाचक पंजीकृत हैं, जिनमें 1,67,923 पुरुष और 1,50,042 महिला मतदाता हैं।
पढे़ं; आ गई फाइनल वोटर लिस्ट, 22,34,136 पाए गए मृत मतदाता; कुल 47,77,487 मतदाता घटे; जानिए बड़ी डिटेल्स
कुल निर्वाचक संख्या
नालंदा जिले में कुल 22,33,999 निर्वाचक पंजीकृत हैं। इनमें 11,77,411 पुरुष निर्वाचक और 10,56,535 महिला निर्वाचक शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 53 अन्य श्रेणी के मतदाता भी सूची में दर्ज हैं। जबकि 1 अगस्त को जारी हुई मतदाता सूची में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 21,77576 थी। जिनमें महिला मतदाता 10,30586 और पुरूष मतदाता की संख्या 11,46933 थी। एवं थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 57 थी। जारी नवीन आंकड़ों के अनुसार महिला मतदाताओं की संख्या में 25,949 एवं पुरुष मतदाताओं की संख्या में 30,478 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। जबकि थर्ड जेंडर में 4 मतदाताओं की कमी हुई है। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं और मतदाता सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है।
3- खगड़िया
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत मंगलवार 30 सितंबर को खगड़िया जिले की अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची जारी कर दी गई। इस अवसर पर जिला प्रशासन ने सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों/सचिवों के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें सूची की हार्ड और सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराई।
25968 नए मतदाता जुड़े, कुल मतदाता 11,62,619
मतदाता सूची प्रकाशन के बाद आंकड़ों के अनुसार, खगड़िया जिले में कुल 11,62,619 मतदाता दर्ज किए गए हैं। जबकि प्रारूप सूची में यह संख्या 11,36,651 थी। यानी जिले में 25968 नए मतदाता जुड़े हैं।
विधानसभा पुरुष महिला अन्य कुल मतदाता
अलौली (अ.जा.) 1,39,060 1,26,418 8 2,65,486
खगड़िया 1,37,509 1,22,423 1 2,59,933
बेलदौर 1,69,744 1,52,600 4 3,22,348
परबत्ता 1,67,552 1,47,296 4 3,14,852
कुल 6,13,865 5,48,737 17 11,62,619
लिंगानुपात 894, EP रेशियो 0.57
जिले में लिंगानुपात 894 दर्ज किया गया है, यानी हर 1000 पुरुष मतदाताओं पर 894 महिला मतदाता हैं। वहीं EP Ratio 0.57 है जो मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के प्रति जागरूकता को दर्शाता है। प्रशासन ने विधानसभावार मतदान केंद्रों की जानकारी भी साझा की। वर्तमान में जिले में कुल 1372 मूल मतदान केंद्र हैं जिसमें अलौली (अ.जा.) 305,खगड़िया 305,बेलदौर 387,परबत्ता में 375 हैं।
4- वैशाली
वैशाली जिला में गहन पुनरीक्षण 24 जून 2025 से 26 जुलाई 2025 तक व 01 अगस्त 2025 से 01 सितंबर 2025 तक दावा/ आपत्ति का समय सभी के सहयोग से चलाया गया और आज 30 सितंबर 2025 को अंतिम मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया गया है। जिसकी प्रति आम लोगों को उपलब्ध कराई जा रही है साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची के आंकड़ों के संबंध में जानकारी दी उन्होंने प्रकाशित प्रारूप में वैशाली के मतदाताओं की संख्या से सभी को अवगत कराया और कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण के पूर्व वैशाली में कुल मतदाता की संख्या -2674245 थी जिसमें पुरुष मतदाता- 1402913 महिला मतदाता की संख्या -1271242 थी। विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के प्रारूप प्रकाशन के बाद मतदाता की संख्या,- 2448292 ,जिन में पुरुष मतदाता- 1294138 महिला मतदाता -1154073, 18 आयु वर्ग के मतदाता - 26197, वरिष्ठ मतदाता -20043, और पीडब्ल्यूडी मतदाता की संख्या- 12821 है।
5- मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर जिले में मतदाता संख्या में फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल नए मतदाताओं की संख्या 32,91,748 है। इनमें पुरुष मतदाता 17,42,079 और महिला मतदाता 15,49,310 हैं। विशेष रूप से 18 से 19 वर्ष के नए मतदाताओं की संख्या 54,052 दर्ज की गई है, जो इससे पहले 36,818 थी। वहीं 80 वर्ष और उससे अधिक आयु वाले मतदाताओं की संख्या में थोड़ी कमी देखी गई है। पहले यह संख्या 11,781 थी, जो अब घटकर 11,743 रह गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यह आंकड़ा विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के तहत तैयार की गई मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के बाद साझा किया गया है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि यह कदम सभी पात्र नागरिकों के नाम सूची में सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस प्रकार जिले में मतदाता संख्या में कुल 88,108 की वृद्धि दर्ज की गई है।
पढ़ें: नवादा से जुड़ेगा पावापुरी, 25 KM नई रेल लाइन को मिली मंजूरी; बिहटा-अनुग्रह नारायण रोड को भी सौगात
6- पूर्वी चंपारण
SIR के उपरांत मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद जिले के कुल मतदाताओं की संख्या 34,28,474 हो गई है। जिले के विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या इस प्रकार रही: रक्सौल विधानसभा में 2,84,871, सुगौली विधानसभा में 2,81,851, नरकटिया विधानसभा में 3,00,158, हरसिद्धि विधानसभा में 2,73,087, गोविंदगंज विधानसभा में 2,63,232, केसरिया विधानसभा में 2,59,840, कल्याणपुर विधानसभा में 2,55,066, पिपरा विधानसभा में 3,34,731, मधुबन विधानसभा में 2,63,974, मोतिहारी विधानसभा में 2,89,799, चिरैया विधानसभा में 2,87,911 और ढाका विधानसभा में 3,33,954 मतदाता हैं।
7- सारण
सारण जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कुल निर्वाचक संख्या 29,02,683 है, जिनमें पुरुष निर्वाचक 15,32,691, महिला निर्वाचक 13,69,978 और अन्य 14 हैं। आयु वर्ग के अनुसार 18-19 वर्ष के निर्वाचक 49,042, 20-29 वर्ष के 5,80,703, 30-39 वर्ष के 7,35,803, 40-49 वर्ष के 6,57,107, 50-59 वर्ष के 4,44,216, 60-69 वर्ष के 2,65,501, 70-79 वर्ष के 1,29,230 और 80 वर्ष से अधिक आयु के 41,081 हैं। विशेष वर्ग के अंतर्गत सेवा निर्वाचक 11,073 और दिव्यांग निर्वाचक 25,300 हैं।
8- सुपौल
आगामी विधानसभा के मद्देनजर सुपौल जिले के सभी पांच निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता सूची का प्रकाशन मंगलवार को कर दिया गया है। जिसके बाद डीएम सावन कुमार ने अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विस्तृत जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाताओं की संख्या 15,36,989 है। इसमें 8,07,281 पुरुष, 7,29,693 महिला और तीसरे लिंग के मतदाता 15 शामिल हैं। निर्मली विधानसभा क्षेत्र में 3,03,564 मतदाता हैं। जबकि पिपरा में 3,04,541, सुपौल में 2,92,403, त्रिवेणीगंज में 3,03,395 और छातापुर में 3,33,086 मतदाता हैं। पुनरीक्षण शुरु होने के पहले मतदाता सूची में कुल 16 लाख 40 हजार 664 नाम शामिल थे। जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि जिले में पुनरीक्षण के दौरान कुल 1,03,675 नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं।
9-गोपालगंज
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के उपरांत मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद गोपालगंज जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 18,06,465 हो गई है। विधानसभावार आंकड़ों के अनुसार बैकुंठपुर में 3,06,090, बरौली में 2,82,306, गोपालगंज में 2,95,261, कुचायकोट में 2,97,501, भोरे में 3,35,841 और हथुआ में 2,89,466 मतदाता दर्ज किए गए हैं।