फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Tribute event at the BJP state office on the birth anniversary of Kailashpati news in hindi

बिहार: कैलाशपति की जन्मजयंती पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पुष्पांजलि अर्पित किया गया

Mon, 05 Oct 2026 04:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 05 Oct 2026 04:35 PM IST
सार

पटना में भाजपा प्रदेश कार्यालय में कैलाशपति मिश्र की जन्मजयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके संगठनात्मक योगदान, सादगी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा को याद किया। इस दौरान उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

 

विज्ञापन
Bihar: Tribute event at the BJP state office on the birth anniversary of Kailashpati news in hindi
भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार में संगठन के मजबूत आधार स्तंभ रहे स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की जन्मजयंती के अवसर पर सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं, प्रदेश पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

विज्ञापन

कार्यक्रम में कैलाशपति मिश्र के राजनीतिक और सामाजिक जीवन के विभिन्न पहलुओं को याद किया गया। पार्टी के लिए उनके योगदान, संगठन के विस्तार के लिए किए गए प्रयास और कार्यकर्ताओं के साथ उनके आत्मीय संबंधों का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया।

विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि कैलाशपति मिश्र ने अपना पूरा जीवन संगठन और विचारधारा के विस्तार के लिए समर्पित किया। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया। उनका जीवन सादगी, अनुशासन, संघर्ष, संगठन के प्रति निष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का उदाहरण रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  बिहार में वकील की हत्या; कोर्ट से जुड़े किसी विवाद के कारण अधिवक्ता के मर्डर की आशंका

बिहार में भाजपा के संगठनात्मक विस्तार और उसे जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने में कैलाशपति मिश्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने गांव-गांव और समाज के विभिन्न वर्गों तक संगठन की विचारधारा पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को लगातार प्रेरित किया। उनके द्वारा तैयार की गई संगठनात्मक नींव को पार्टी की मजबूती का आधार बताया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, बिहार सरकार के मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी, विधायक रत्नेश कुशवाहा, विधायक मनोज शर्मा, विधान पार्षद अनिल ठाकुर, बिहार संस्कृत बोर्ड के अध्यक्ष मृतुन्जय झा, प्रदेश महामंत्री प्रीति शेखर, धनराज शर्मा, राजेश झा राजू, जिला अध्यक्ष सह किसान आयोग अध्यक्ष रूपा मेहता, मुख्यालय प्रभारी अक्षय कुमार, कार्यालय मंत्री विनय केसरी, प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जायसवाल और अनामिका पासवान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सरोज जायसवाल, शशि बल्दिहार, सीमा पाण्डेय, सीमा झा सहित प्रदेश के अन्य पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कैलाशपति मिश्र के बताए मार्ग, संगठन के प्रति समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed