सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Vidhan Sabha RJD demands Bharat Ratna for Ram Vilas Paswan LJP Vs RJD Tejashwi Yadav, Chirag Paswan

Bihar: राजद ने 'भारत रत्न' के लिए नया नाम सुझाया; विधानसभा में तेजस्वी-चिराग के विधायक किस बात पर भिड़े?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 16 Feb 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
सार

चिराग पासवान की पार्टी के नेताओं का लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक दिवंगत रामविलास पासवान के अपमान के विरोध में प्रदर्शन आज भी जारी रहा। सदन के बाहर और अंदर विधायकों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद सदन में राजू तिवारी ने राजद नेताओं के बारे में कुछ ऐसी बातें कह दी, जिसके अचानक राजद विधायक सदन में खड़े हो गए और 'भारत रत्न' के लिए नया नाम सुझा दिया। 

Bihar Vidhan Sabha RJD demands Bharat Ratna for Ram Vilas Paswan LJP Vs RJD Tejashwi Yadav, Chirag Paswan
विधानसभा में लोजपा रामविलास का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

18वीं विधानसभा में सोमवार को सबसे ज्यादा चर्चा में चिराग पासवान की पार्टी रही। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही लोक जनशक्ति पार्टी के सभी विधायक हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर प्रदर्शन करने लगे। कारण था कि राष्ट्रीय जनता दल की ओर से चिराग पासवान के माता-पिता पर टिप्पणी करना। इस बात पर लोजपा रामविलास के विधायक दल के नेता राजू तिवारी के नेतृत्व में सदन में प्रश्नोत्तर काल के दौरान हंगामा किया। राजद विधायकों से माफी मांगने की अपील की। फिर लंच के बाद भी राजू तिवारी ने राजद विधायकों पर राजद विधायकों से माफी मांगने की बात कही। उन पर टिप्पणी भी करने लगे। इसके बाद राजद विधायक रणविजय साहू उठ खड़े हुए और विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि मैं आपके माध्यम से यह अपील करना चाहता हूं कि स्वर्गीय रामविलास पासवान को भारत रत्न दिया जाए। इस मामले इससे पहले और इसके बाद क्या-क्या हुआ? आइए जानते हैं...
Trending Videos


सदन की कार्यवाही शुरू होते हुए लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के विधायक दल के नेता राजू तिवारी ने राजद से मांफी मांगने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हमारे दल के संस्थापन राम विलास पासवान के बारे में राजद वालों ने गलत टिप्पणी की। इसलिए यह लोग माफी मांगे। इसके बाद राजद और लोजपा रामविलास के विधायक हंगामा कर रहे हैं। दोनो ओर से हंगामा हो रहा है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने दो दलों के विधायकों से शांति बनाए रखने की अपील की। राजू तिवारी हाथ में पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष हंगामा कर रहे विधायकों को समझा रहे हैं लेकिन वह मान नहीं रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


राजू तिवारी ने कहा- इनलोगों को सदन में माफी मांगनी चाहिए
राजद विधायकों ने कहा कि हमलोग माफी नहीं मांगेंगे। लोजपा रामविलास हमलोगों के बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश कर रही है और माफी मांगने की बात कह रही है। लंच ब्रेक के बाद सदन की कार्यवाही फिर से शुरू हुई। राजद विधायक रणविजय साहू ने विपक्ष की ओर से बजट पर वाद विवाद के दौरान स्वास्थ्य के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश की। इसके बाद विधायक राजू तिवारी ने फिर से राजद पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजद वाले जंगलराज की मानसिकता वाले लोग हैं। पीएमसीएच आज एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल बन गया है। 2005 से पहले क्या हाल था? आज क्या हाल है जनता देख रही है। विपक्ष लोकतंत्र का आईना होता है। लेकिन, देखिए किस तरह यह लोग सदन में व्यवहार करते हैं? विपक्ष के लोग किस संस्कार के लोग हैं? मैं कहना नहीं चाहता हूं? यह लोग सुनने के लिए तैयार नहीं है। यह लोग जंगलराज के संस्कार वाले लोग हैं। केवल दूसरों पर बेवजह टीका टिप्पणी करते रहे हैं। बिहार की जनता के प्रति इनका सम्मान क्या है? यह लोग केवल दलितों का अपमान करते हैं। यह लोग सदन के प्रति भी गंभीर नहीं है। नेता प्रतिपक्ष आज तक लापता हैं। इनके नेता सदन से गायब हैं। यह लोग तेल पिलावन संस्कृति वाले लोग हैं। इनलोगों को सदन में माफी मांगनी चाहिए। 

Bihar Vidhan Sabha Live: राजद ने इस मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा, रणविजय साहू PMCH-IGIMS को लेकर क्या बोले?

जानिए क्या कहा था कि राजद ने?
विधानसभा में बजट सत्र के दौरान राजद की ओर से विधायक कुमार सर्वजीत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत रामविलास पासवान को बेचारा कह दिया था। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के विधायकों ने इसका विरोध किया और राजद पर दलित समाज के अपमान का आरोप लगा। इतना ही नहीं चिराग के पार्टी के नेताओं ने रविवार को पटना के कारगिल चौक पर विरोध प्रदर्शन किया और तेजस्वी यादव का पुतला दहन भी किया।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed