Bihar Weather: बिहार में आज भी कोहरे का अलर्ट, पटना में आठ डिग्री तक गिरा पारा; 22 दिसंबर तक ऐसा ही हाल रहेगा
Weather Forecast: बिहार में आज भी कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे जा सकता है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील है कि वह स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई एडवाइजरी का पालन हर हाल में करें।
विस्तार
22 दिसंबर तक अधिकांश जिलों में घना कोहरा
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 20 से 22 दिसंबर तक राज्य के अधिकांश भागों में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। कुछ जिलों में शीत दिवस जैसी स्थिति बन सकती है। वहीं अगले 5 दिनों तक बिहार के अनेक जिलों में कोहरा छाया रहेगा। दिन दिन और रात के तापमान में अंतर घट सकता है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। 22 दिसंबर तक बिहार के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा इसका असर यातायात रेल एवं हवाई सेवा पर भी पड़ेगा। सुबह और रात में दृश्यता काफी कम रहेगी। मौसम विभाग ने आज सभी जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है।
22 जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार का मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा। धूप नहीं निकलने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना, गया, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, नालंदा, सीवान, समस्तीपुर, सहरसा, मुंगेर और जहानाबाद का अधिकतम तापमान 15 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। ऐसा इस सीजन में पहली बार हुआ है। 22 जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस गया का दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान किशनगंज जिले का सबसे ज्यादा 25.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।