सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bike rider dies after being hit by unknown vehicle road accident today rohtas bihar news

Bihar: पेट्रोल भरवाकर घर लौट रहा था युवक, पीछे से आई मौत! तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से गई जान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 02 Jun 2026 02:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 28 वर्षीय रमेश कुमार की मौत हो गई। पेट्रोल पंप से घर लौटते समय तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल रमेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस फरार वाहन की तलाश में जुटी है।

bike rider dies after being hit by unknown vehicle road accident today rohtas bihar news
पोस्टमार्टम के दौरान मौजूद परिजन
विज्ञापन

विस्तार

रोहतास जिले के आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर सोमवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के मानी मोड़ के समीप की बताई जाती है, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के राजाडीह गांव निवासी विनोद राम के 28 वर्षीय पुत्र रमेश कुमार के रूप में हुई है।



पेट्रोल पंप से निकला, रास्ते में हुआ हादसा
घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि मृतक बीती रात मानी गांव के समीप एक पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर अपने घर लौट रहा था। तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बिक्रमगंज स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, लेकिन चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिंदगी बचाने की कोशिश नाकाम
वहीं, निजी अस्पताल से रेफर होने के बाद जब परिजन उसे सदर अस्पताल सासाराम लेकर पहुंचे, तो चिकित्सकों ने जांच के दौरान घायल युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और अस्पताल में मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें: कोचिंग पहुंचने से पहले काल बनकर आया बालू लदा ट्रक! 16 वर्षीय छात्रा की मौत, दो सहेलियां घायल

फरार वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार, मंगलवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और उसकी तलाश में जुटी हुई है, ताकि उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed