सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Dead body of NEET student found in Patna's girls hostel: Police investigating suicide

Bihar News: पटना में NEET की छात्रा का शव मिलने से हड़कंप, परिजन बोले- लड़का परेशान करता था

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 02 Jun 2026 12:42 PM IST
विज्ञापन
सार

Patna Crime News: पटना में छात्रा का शव गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में फंदे से झूल रहा है। हॉस्टल संचालक छात्रा की आत्महत्या की बात कह रही है। परिजनों कहा है कि एक लड़का उसे काफी दिनों से परेशान करता था। 

Bihar News: Dead body of NEET student found in Patna's girls hostel: Police investigating suicide
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार

पटना में NEET की तैयारी कर रही छात्रा का शव मिला है। घटना पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के सचिवालय कॉलोनी स्थित राधे कृष्णा हॉस्टल में हुई है। मंगलवार सुबह 17 साल की छात्रा का शव फंदे से झूलता देखकर सबलोग दंग रह गए। हॉस्टल संचालक ने फौरन पुलिस और परिजनों को सूचना दी।  इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने एफएसएल की टीम को भी साथ लाया। एफएसएल की टीम साक्ष्य जुटा रही है।

Trending Videos


आत्महत्या की बात कह रही पुलिस
पुलिस के अनुसार, 17 साल की छात्रा समस्तीपुर की रहने वाली थी। वह पिछले दो वर्ष से पटना में नीट परीक्षा की तैयारी करती थी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या लग रहा है। परिजनों से मामले की जानकारी ली जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। किसी लड़के की ओर से परेशान करने की बात भी सामने आ रही है। छात्रा के कॉल डिटेल्स को भी खंगाला जा रहा है। लड़के की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar: विधान परिषद् उम्मीदवारों की लिस्ट पर जदयू में मंथन जारी, नीतीश कुमार किन नामों पर लगाएंगे अंतिम मुहर
विज्ञापन


कुछ दिनों से परेशान कर रहा एक लड़का
हॉस्टल संचालक आभा सिंह ने बताया कि रोजाना की तरह छात्रा सोमवार रात खाना खाकर सो रही है। वह पिछले कुछ दिनों से परेशान थी। उसकी दोस्त का कहना है कि छात्रा के अभिभावक उससे बातचीत नहीं कर रहे थे। इस कारण वह कुछ तनाव में भी रहती थी। परिजनों का कहना है कि कोई लड़का है, जो उसे काफी दिनों से परेशान कर रहा था। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और मामले की जांच करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed