{"_id":"6a1e3049dfb70e1871097217","slug":"notorious-bhola-singh-brought-bengal-bihar-appear-court-today-cbi-arrested-patna-news-c-1-1-noi1474-4349921-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बदमाश भोला सिंह को बंगाल से लाया गया बिहार, आज कोर्ट में होगी पेशी, CBI ने सूरत से किया था गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बदमाश भोला सिंह को बंगाल से लाया गया बिहार, आज कोर्ट में होगी पेशी, CBI ने सूरत से किया था गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 07:42 AM IST
विज्ञापन
सार
Bihar: पटना जिले के पंडारक निवासी और 3 लाख रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी भोला सिंह को सीबीआई द्वारा सूरत से गिरफ्तार किए जाने के बाद बिहार लाया गया है। 12 वर्षों से फरार भोला सिंह हत्या, अपहरण और रंगदारी समेत 11 गंभीर मामलों में आरोपी है।
सफेदे शर्ट में भोला सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के पटना जिले के पंडारक निवासी कुख्यात अपराधी और तीन लाख का इनामी भोला सिंह को बंगाल से बाढ़ लाया गया है। 16 मई को सीबीआई ने उसे गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया था। उसे बंगाल से हाथीदह स्टेशन तक ट्रेन से लाया गया, जिसके बाद हाथीदह स्टेशन से सड़क मार्ग द्वारा बाढ़ थाना लाया गया। बाढ़ थाना में उसे रखा गया है, जहां बाढ़ कोर्ट खुलने के बाद आज उसे पेश किया जाएगा।
अपहरण के पुराने मामले में CBI के हत्थे चढ़ा
सीबीआई ने उसकी गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल के दो व्यक्तियों के अपहरण से जुड़े एक पुराने मामले में की थी। पिछले 12 वर्षों से फरार चल रहा भोला सिंह सूरत में अपनी पहचान बदलकर 'गौतम' और 'अमित शर्मा' के नाम से रह रहा था। बिहार के विभिन्न थानों में उस पर हत्या और रंगदारी समेत 11 गंभीर मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
CRPF जवान से बना कुख्यात अपराधी
अपराध की दुनिया में कदम रखने से पहले भोला सिंह CRPF का जवान था, जहां उसने कमांडो की ट्रेनिंग भी ली थी। करीब दो दशक से अधिक समय तक अपराध जगत में सक्रिय रहे भोला सिंह का नाम बिहार के बाहुबली और पूर्व जदयू विधायक अनंत सिंह के साथ दोस्ती और अदावत दोनों से जुड़ा रहा है।
Trending Videos
अनंत सिंह से जुड़ा चर्चित AK-47 कनेक्शन
भोला सिंह पर विवेका पहलवान के भाई संजय सिंह की हत्या का भी आरोप है। गौरतलब है कि वर्ष 2019 में अनंत सिंह के पैतृक आवास पर हुई पुलिस छापेमारी, जिसमें एक AK-47 राइफल बरामद हुई थी, वह भोला सिंह की हत्या की साजिश रचे जाने के इनपुट के बाद ही की गई थी। इसी मामले में अनंत सिंह को 10 वर्ष की सजा हुई थी।
3 लाख के इनामी पर वर्षों से थी पुलिस की नजर
पुलिस और अपने दुश्मनों से बचने के लिए भोला सिंह लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसके चलते सरकार ने उस पर और उसके भाई मुकेश सिंह पर 3 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। हालांकि, उसके भाई मुकेश ने पहले ही आत्मसमर्पण कर जमानत ले ली है, लेकिन भोला लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था।
ये भी पढ़ें: घर से निकला किशोर मिला मृत, झाड़ियों में पड़ा था शव; साइकिल से हुई पहचान, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
मुखिया और पुलिसकर्मियों की हत्या में भी आया था नाम
भोला सिंह का नाम वर्ष 2021 में पंडारक पूर्वी के मुखिया प्रियरंजन कुमार उर्फ गोरेलाल, पंडारक थाने के एएसआई राजेश कुमार और लाल बहादुर की हत्या के मामलों में भी सामने आया था।