{"_id":"6a1e874d6062064405073136","slug":"muzaffarpur-bihar-news-justice-s-chandrashekhar-becomes-supreme-court-judge-sweets-distributed-in-native-village-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4350002-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मुजफ्फरपुर के बेटे ने बढ़ाया बिहार का मान, बने सुप्रीम कोर्ट के जज; गांव में मनाया गया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मुजफ्फरपुर के बेटे ने बढ़ाया बिहार का मान, बने सुप्रीम कोर्ट के जज; गांव में मनाया गया जश्न
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:38 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar: मुंबई हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एस. चंद्रशेखर के सुप्रीम कोर्ट के जज बनने पर उनके पैतृक गांव चैनपुर (मुजफ्फरपुर) में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने पूजन-हवन कराया, मिठाइयां बांटीं और इसे पूरे गांव व जिले के लिए गौरव का क्षण बताया।
एक-दूसरे को मिठाई खिला खुशी मनाते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बिहार की माटी ने एक बार फिर देश के शीर्ष पायदान पर अपनी मेधा का परचम लहराया है। मुंबई हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एस. चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट में जज के रूप में नियुक्त किया गया है। मंगलवार को जस्टिस एस. चंद्रशेखर ने पद की शपथ भी ली। इस ऐतिहासिक और गौरवशाली खबर के आते ही उनके पैतृक गांव मुजफ्फरपुर जिले के चैनपुर गांव में खुशी और उत्साह का ठिकाना नहीं रहा। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बन गया है और लोग इसे अपने क्षेत्र के लिए एक बड़ा ऐतिहासिक दिन मान रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट पहुंचने की खबर मिलते ही उमड़ा खुशी का सैलाब
जस्टिस चंद्रशेखर का पूरा परिवार अभी गांव से बाहर रहता है, लेकिन गांव की मिट्टी से उनका जुड़ाव आज भी उतना ही गहरा है। जैसे ही ग्रामीणों को उनके सुप्रीम कोर्ट में जज बनने की सूचना मिली, गांव के शुभचिंतक, मित्र और रिश्तेदार मंगलवार को एक जगह एकत्रित हो गए। सबने एक-दूसरे को गले लगाकर और बधाई देकर इस पल को सेलिब्रेट किया। गांव के लोगों का कहना है कि जस्टिस चंद्रशेखर ने अपनी ईमानदारी और लगन से आज यह मुकाम हासिल किया है, जिससे पूरे मुजफ्फरपुर का नाम देशभर में रोशन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पैतृक घर के सामने मंदिर में हुआ पूजन-हवन
जस्टिस चंद्रशेखर के प्रति ग्रामीणों और रिश्तेदारों का गहरा लगाव इस बात से साफ झलकता है कि इस बड़ी खुशखबरी के बाद उनके पैतृक घर के ठीक सामने स्थित मंदिर में एक भव्य और विधिवत पूजन-हवन का आयोजन किया गया। गांव के पुरोहितों और बुजुर्गों ने बैठकर मंत्रोच्चार के साथ हवन किया और जस्टिस चंद्रशेखर के उज्ज्वल भविष्य तथा दीर्घायु होने की कामना की। पूजा संपन्न होने के बाद पूरे गांव में बड़े पैमाने पर मिठाइयां बांटी गईं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई इस जश्न में शामिल हुआ।
Trending Videos
चाचा और मामा ने संभाली जश्न की कमान
इस हर्षोल्लास के मौके पर गांव में मौजूद जस्टिस चंद्रशेखर के चाचा युगल किशोर सिंह और मामा नवल किशोर सिंह बेहद भावुक और गौरवान्वित नजर आए। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर इस जश्न की अगुवाई की और बधाई देने आ रहे लोगों का मुंह मीठा कराया।
पिता के संस्कार और शिक्षा ने दिलाई बड़ी सफलता
इस दौरान गांव के बुजुर्गों ने याद किया कि जस्टिस एस. चंद्रशेखर के पिता श्याम किशोर जी एक बेहद सम्मानित और कर्तव्यनिष्ठ सेवानिवृत्त अभियंता हैं। उन्होंने अपने बच्चों को हमेशा उच्च संस्कार और शिक्षा की प्रेरणा दी। यही कारण है कि आज उनके पुत्र ने न्यायपालिका के सर्वोच्च शिखर पर पहुंचकर पूरे परिवार और गांव का मान बढ़ाया है।
ये भी पढ़ें: समय बीता, आरोपी बूढ़ा हुआ, लेकिन कानून नहीं भूला 34 साल पुराना गुनाह, आज होगा सजा का एलान
‘हमारे गांव का बेटा अब देश की सबसे बड़ी अदालत में’
इस खुशी को लेकर चैनपुर गांव के निवासियों का कहना है कि भले ही जस्टिस चंद्रशेखर का परिवार जब भी गांव आता है, उनका व्यवहार बेहद सौम्य और जमीन से जुड़ा रहता है। ग्रामीणों ने कहा कि हमारे गांव का बेटा अब देश की सबसे बड़ी अदालत में न्याय की कुर्सी पर बैठेगा, इससे बड़ा सौभाग्य हमारे लिए और क्या हो सकता है। इस दौरान मुकेश कुमार सिंह, निरंजन कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, रामबाबू सिंह, सोनू प्रताप सिंह, अनिल साह, मच्छु पासवान आदि मौजूद रहे।