फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   BJP party Rajiv Ranjan targeted rjd party Tejashwi Yadav lalu yadav rabri devi patna Bihar News

Bihar News : भाजपा नेता ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज, कहा-अनर्गल आरोप लगाने से बेहतर है अपनी राजनीतिक जमीन बचाना

Sun, 05 Apr 2026 10:04 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Sun, 05 Apr 2026 10:04 PM IST
सार

 Bihar : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के प्रसंग में तेजस्वी यादव भाजपा पर खूब बोलते दिख रहे हैं। ऐसे में भाजपा ने पलटवार करते हुए तेजस्वी को अनर्गल आरोप लगाने के बजाय उनकी डूबती नैया पार कैसे करेगी, इस पर चिंतन करने की सलाह दे दी है।

विज्ञापन
BJP party Rajiv Ranjan targeted rjd party Tejashwi Yadav lalu yadav rabri devi patna Bihar News
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और भाजपा नेता राजीव रंजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नेता राजीव रंजन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को वर्तमान सरकार पर सवाल उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने तेजस्वी को एक्सीडेंटल उपमुख्यमंत्री करार देते हुए कहा कि राजनीति में उनका अपना कोई जनाधार नहीं है और वे केवल अपने परिवार की विरासत के दम पर राजनीति कर रहे हैं।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: राज्यसभा जाने से पहले वाल्मीकि नगर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, पश्चिमी चंपारण को क्या-क्या सौगातें दीं?
विज्ञापन


भाजपा नेता राजीव रंजन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के शैक्षणिक स्तर पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह समझ से परे है कि नौवीं फेल व्यक्ति शिक्षा पर बात कर रहा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव आप अपने माता-पिता के 15 साल के शासनकाल को याद कीजिए, जब बिहार में पहलवान विद्यालय चलते थे। उस दौर में विकास का यह आलम था कि यह फर्क करना मुश्किल था कि सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क। बिजली का तो नामोनिशान तक नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-LPG Shortage : पटना में एलपीजी के लिए 1281817 बुकिंग; हर दिन कितने सिलेंडर दिए जा रहे? डीएम ने दी जानकारी

भाजपा नेता राजीव रंजन ने आरोप लगाते हुए कहा कि लालू-राबड़ी के राज में बिहार में कोई सुरक्षित नहीं था। सरेराह हत्या, लूट, बलात्कार और डकैती जैसे जघन्य अपराध आम बात थे। उन्होंने तेजस्वी को जवाब देते हुए कहा कि आज बिहार में संगठित अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाया गया है। जो भी घटनाएं होती हैं, प्रशासन उनका शीघ्र उद्भेदन  करता है। आपके शासनकाल के जंगलराज' से निकलकर आज बिहार विकास के नए आयाम गढ़ रहा है, जिससे बिहारी कहलाना अब गर्व की बात बन गई है।

भाजपा नेता राजीव रंजन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को अपनी राजनीतिक जमीन बचाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अगर पिछले 15 वर्षों के राजद शासन ने बिहार को गर्त में नहीं धकेला होता, तो आज बिहार देश के सबसे विकसित राज्यों की श्रेणी में शीर्ष पर होता। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को सरकार पर अनर्गल आरोप लगाने के बजाय इस बात की चिंता करनी चाहिए कि वे राजनीति में अपनी डूबती नैया को कैसे पार लगाएंगे।


                                             

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed