सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   buxar fatuha passenger train robbery case solved in 24 hours jewellery recovered

Biha News: बक्सर-फतुहा पैसेंजर ट्रेन लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, लूटा गया सामान भी बरामद दो बदमाश गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 10 Feb 2026 09:03 AM IST
विज्ञापन
सार

बक्सर-फतुहा पैसेंजर ट्रेन में एक महिला यात्री से हुई लूट की घटना का रेल पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो लुटेरों को पहले गिरफ्तार किया गया, जिनकी निशानदेही पर एक ज्वेलरी दुकानदार को भी पकड़ा गया।

buxar fatuha passenger train robbery case solved in 24 hours jewellery recovered
बक्सर-फतुहा पैसेंजर ट्रेन लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बक्सर-फतुहा पैसेंजर ट्रेन में एक महिला यात्री से हुई लूट की घटना का रेल पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। इस मामले में न सिर्फ लूट में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, बल्कि लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया गया है। इस बारे में पटना रेल पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने सोमवार को बक्सर जीआरपी थाना में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेल थाना पुलिस को यह कामयाबी लूट में शामिल दो अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद मिली है।

Trending Videos


अपराधियों की हुई पहचान

गिरफ्तार आरोपियों में झारखंड के जमशेदपुर थाना क्षेत्र के आदित्यपुर निवासी बृज बिहारी पाठक के बेटे दिनेश पाठक और रोहतास जिले के अगरेर के पास स्थित खरवनिया गांव निवासी नंदु कुमार के बेटे भोले शंकर पासवान उर्फ योगेश कश्यप शामिल हैं। इन दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। तीसरा आरोपी बक्सर शहर के ठठेरी बाजार स्थित प्रीति ज्वेलर्स का संचालक और नालबंद टोली निवासी हरिहर प्रसाद का बेटा अमित वर्मा है। उसके पास से अपराधियों द्वारा लूटे गए जेवरात बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar : बिहार को मछली उत्पादन में नंबर-1 बनाने की तैयारी, मुख्यमंत्री ने किया मत्स्य विकास भवन का निरीक्षण


जानें क्या कहा रेल एसपी आनंद कुमार ने

रेल एसपी आनंद कुमार ने बताया कि 7 फरवरी की सुबह इस ट्रेन में सफर कर रही एक महिला यात्री के साथ यह लूट हुई थी। पीड़िता मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पीसी कॉलेज के पास स्थित विश्वनाथ कॉलोनी निवासी नागेंद्र मिश्र की पत्नी सुनीता मिश्र हैं। उन्होंने बताया कि दानापुर रेल मंडल के बक्सर-डुमरांव रेलखंड पर बरूना स्टेशन के पास दो अज्ञात बदमाशों ने चाकू और पिस्टल दिखाकर महिला के कान से सोने की बाली और एक हजार रुपये नकद लूट लिए थे। पीड़िता की ओर से मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया। इसके बाद दानापुर रेल डीएसपी कंचन राज के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई और जरूरी निर्देश दिए गए। इस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्धों की पहचान की और छापेमारी शुरू की। इसी कार्रवाई के दौरान जीआरपी पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली और पूरे मामले का खुलासा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed