Hindi News
›
Video
›
Bihar
›
Police lathi-charged women protesting near Gandhi Maidan Patna know what is matter
{"_id":"698af224670162cec2089101","slug":"lathi-charge-in-woman-in-patna-patna-news-c-1-1-noi1480-3935367-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Patna News: गांधी मैदान के पास प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, जानें क्या है मामला?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patna News: गांधी मैदान के पास प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, जानें क्या है मामला?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 10 Feb 2026 03:43 PM IST
पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले को लेकर सरकार के खिलाफ निकाली गई ‘न्याय यात्रा’ के दौरान महिला कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। यह कार्रवाई गांधी मैदान और बिस्कोमान के पास की गई, जिसमें चार महिलाओं समेत कई कार्यकर्ता घायल हो गए। न्याय यात्रा का नेतृत्व ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) और अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (एपवा) की महिला कार्यकर्ता कर रही थीं।
जहानाबाद से निकली थी न्याय यात्रा
न्याय यात्रा की शुरुआत रविवार सुबह जहानाबाद से की गई थी। यह यात्रा अरवल, महाबलीपुर, पालीगंज, मसौढ़ी, धनरूआ और गौरीचक होते हुए संपतचक पहुंची, जहां विश्राम किया गया। इसके बाद 9 फरवरी को यात्रा कंकड़बाग, जक्कनपुर, चितकोहरा, दीघा और पटना जंक्शन होते हुए आगे बढ़ी। 10 फरवरी को प्रदर्शनकारियों ने विधानसभा मार्च किया और गांधी मैदान पहुंचे। इस यात्रा में एपवा और आइसा के राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य, छात्र-छात्राएं, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक रूप से सक्रिय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। एपवा की राष्ट्रीय महासचिव मीनू तिवारी यात्रा का नेतृत्व कर रही थीं।
न्याय और निष्पक्ष जांच की मांग
आइसा की प्रदेश अध्यक्ष प्रीति पटेल ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य छात्रा के लिए न्याय, निष्पक्ष जांच और महिलाओं की सुरक्षा की मांग करना है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा 4 फरवरी 2026 को जहानाबाद के पतियावा गांव से शुरू हुई थी और 10 फरवरी को विधानसभा मार्च के साथ समाप्त हुई। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल एक छात्रा की मौत तक सीमित नहीं है, बल्कि बिहार की बेटियों की सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा हुआ है।
प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज
मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने पटना में विधानसभा घेराव का प्रयास किया। इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बल प्रयोग किया और लाठीचार्ज किया, जिसके बाद महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं को मौके से खदेड़ दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।