Live
Bihar Vidhan Sabha Live: विधान परिषद में राजद एमएलसी का हंगामा, सभापति ने एक दिन के लिए विपक्ष को निलंबित किया
{"_id":"698ac8f53f8b017e4409892d","slug":"bihar-vidhan-sabha-vidhan-parishad-live-update-opposition-mla-targeted-nda-nitish-kumar-crime-rjd-jdu-bjp-2026-02-10","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar Vidhan Sabha Live: विधान परिषद में राजद एमएलसी का हंगामा, सभापति ने एक दिन के लिए विपक्ष को निलंबित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:10 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Bihar Vidhan Mandal Live Updates: बिहार विधान मंडल परिसर में विपक्ष के विधायकों ने नीतीश सरकार को बढ़ते अपराध के मुद्दे पर फिर से घेरने की कोशिश की। विधानसभा के अंदर और बाहर विपक्ष के विधायकों ने प्रदर्शन किया। जानिए, और क्या-क्या हुआ?
विपक्ष के विधायकों का विधान सभा में प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
02:09 PM, 10-Feb-2026
Bihar Vidhan Sabha Live: नितिन नवीन को लेकर चिराग पासवान की पार्टी ने क्या कहा?
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की ओर से बोलते हुए राजू तिवारी ने कहा कि आज ऐतिहासिक पल है। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हमारे सदन के सहयोगी नितिन नवीन बने हैं। हमलोग लोजपा रामविलास और बिहारवासियों की ओर से उन्हें बधाई देते हैं। बिहार का नाम इनके माध्यम से मजबूत हुआ है। बिहारियों पर भरोसा जो पीएम मोदी और गृह मंत्री ने किया है, उसके लिए हमलोग उन्हें भी बधाई देते हैं।01:24 PM, 10-Feb-2026
Bihar Vidhan Sabha Live: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने क्या कहा?
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में बोलते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नितिन नवीन सदन में आए हैं। भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है इस सदन का कोई व्यक्ति विधायक रहते हुए इतनी बड़ी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना हो। एक बिहारी को इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने का काम हमारे नेतृत्व ने किया यह बहुत बड़ी बात है। प्रधानमंत्री संगठन के तौर पर जिस व्यक्ति को बॉस मानते हों, वह संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। नितिन नवीन ने बिहार में मंत्री पद पर रहते हुए काफी अच्छा काम किया। बिहार में 17000 हजार करोड़ का इन्वेस्टमेंट लाने वाले ये पहले मंत्री हैं। संगठन के तौर पर भी हमें अपने आप में गौरव महसूस हो रहा है। बिहार की जनता ने 200 से अधिक सीटें देकर बिहार में एनडीए की सरकार बनाई। उसका प्राइज नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में देखना है।
01:00 PM, 10-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: विधान परिषद में सभापति ने कर दी बड़ी कार्रवाई
विधान परिषद में विपक्ष का हंगामा जारी ही रहा। राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह समेत पूरा विपक्ष वेल में आकर नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगा। सभापति ने समझाने की काफी कोशिश की लेकिन यह लोग नहीं मानें। इसके बाद सभापति ने विपक्ष के सभी एमएलसी को पूरे दिन की कार्यवाही के लिए सदन से बाहर कर दिया। इसके बाद फिर से राजद के एमएलसी प्रदर्शन करने लगे। वह अशोक चौधरी होश में आओ का नारा लगाने लगे। इसके बाद सभापति ने सदन में मार्शल को भी बुलाया ताकि एमएलसी को बाहर किया जा सके। इसके बाद सभी एमएलसी बाहर निकल गए।12:34 PM, 10-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: विधान परिषद में अशोक चौधरी और सुनील कुमार के बीच नोंकझोंक
बिहार विधान परिषद में राजद एमएलसी सुनील सिंह और जदयू कोटे से मंत्री अशोक चौधरी के बीच नोंकझोंक हो गई। राजद एमएलसी सुनील सिंह ने सीएम नीतीश कुमार के बर्ताव के मुद्दे को उठाया और कहा कि सदन में उन्हें माफी मांगनी चाहिए। इसी बीच अशोक चौधरी ने उनका विरोध कर कुछ बोलने की कोशिश की। इसके बाद एमएलसी सुनील सिंह ने कहा कि यह तानाशाही नहीं चलेगी। विपक्ष में सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा है। इसके बाद विपक्ष के नेता नारेबाजी करने लगे। सभापति ने पहले हंगामा करने नेताओं को समझाने की कोशिश की लेकिन जब वह नहीं माने तो उन्हें बाहर जाने कह दिया गया। ।12:20 PM, 10-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: नितिन नवीन पहुंचे विधानसभा
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन।
- फोटो : अमर उजाला
12:12 PM, 10-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: विधान परिषद में भी विपक्ष का प्रदर्शन
विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होने से पहले राजद के एमएलसी प्रदर्शन करने लगे। सभी नेता सीएम नीतीश कुमार से इस्तीफा की मांग करने लगे। राजद एमएलसी अब्दुल बारी सिद्दीकी ने सोमवार को जिस तरह से उच्च सदन में सीएम नीतीश कुमार ने बर्ताव किया, उससे स्पष्ट हो गया कि वह अपने होश में नहीं है। वह अस्वस्थ हैं। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष के साथ राबड़ी देवी के साथ जैसा व्यवहार किया, वह गलत है। जनता ने सककुछ देखा। अब उन्हें कुर्सी छोड़ देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:33 AM, 10-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: विपक्ष के विधायकों ने किया वॉकआउट
विपक्ष के हंगामा को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने मार्शल को बुलाया और उन्हें राजद विधायक गौतम कृष्ण के हाथों से पोस्टर लेने को आदेश दिया। उन्होंने कहा कि आप लोग शांति बनाए रखे। आपको शून्यकाल में अपनी बात रखने का मौका भी मिलेगा। लेकिन, विपक्ष के विधायक नहीं मानें और सदन के वॉकआउट कर बाहर निकल गए। इस पर संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी विपक्ष के साथ उलझन में हैं। वह सरकार से जो जवाब मांग रहे हैं, उसका जवाब तो सरकार दे ही रही है। लेकिन, यह लोग सदन चलने देना नहीं चाहते हैं।11:14 AM, 10-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: विपक्ष के विधायकों ने लाया कार्य स्थगन प्रस्ताव
11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही राजद और वामदल के विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। राजद के विधायक गौतम कृष्ण पोस्टर लेकर सदन में प्रदर्शन करने लगे। राजद विधायक आलोक मेहता और भाई वीरेंद्र ने भी बढ़ते अपराध के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश की। माले के विधायक संदीप सौरभ ने कहा कि विपक्ष एकजुट होकर कार्य स्थगन प्रस्ताव विधानसभा में लाया है। हम सभी चाहते हैं कि सभी मुद्दों को दरकिनार कर विपक्ष महिला उत्पीड़न के मामले पर चर्चा कराया जाए। इसके बाद विपक्ष के विधायक हंगामा करने लगे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने विपक्ष के विधायकों को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानें।10:52 AM, 10-Feb-2026