सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Ruckus in Bihar Vidhan Parishad MLC Sunil Singh Ashok Choudhary clash Chairperson Nitish Kumar Rabri Devi

Bihar Vidhan Parishad: विधान परिषद् में लालू-नीतीश की पार्टी के MLC के बीच भिड़ंत, सभापति ने किसे बाहर करवाया?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 10 Feb 2026 01:57 PM IST
विज्ञापन
सार

बिहार विधान परिषद् में लगातार दूसरे दिन विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। सोमवार को सीएम नीतीश कुमार नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी पर भड़क गए थे। आज इसी बात को लेकर राजद एमएलसी और जदयू एमएलसी के बीच भिड़ंत हो गई। इसके बाद जो हुआ वह चौंकाने वाला था...

 

Ruckus in Bihar Vidhan Parishad MLC Sunil Singh Ashok Choudhary clash Chairperson Nitish Kumar Rabri Devi
विधानसभा में विपक्ष का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार विधान परिषद आज पूरे देश में सुर्खियों में है। कारण है कि सभापति ने पूरे विपक्ष पर बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने एक दिन के लिए विपक्ष के सभी एमएलसी को बाहर कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने मार्शल को आदेश दिया कि विपक्ष को बाहर निकालें। इसके बाद मामला गरमा गया। बाहर आकर विपक्ष ने सत्ता पक्ष पर कई गंभी आरोप लगाए। कहा कि हमलोगों की आवाज दबाने की कोशिश की जा ही है। आइए जानते हैं सदन के बाहर और अंदर क्या-क्या हुआ?

Trending Videos


उच्च सदन की कार्यवाही शुरू होने पर विपक्ष ने जमकर प्रदर्शन किया। सभी लोग सीएम नीतीश कुमार से माफी मंगवाने की बात कह रहे थे। राजद एमएलसी अब्दुल बारी सिद्दीकी ने  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के साथ जिस तरह का व्यवहार किया वह अत्यंत गलत है। आसन उन्हें माफी मांगने कहें। विपक्ष ने सभापति पर पक्षपात का आरोप लगाया। तक सभापति ने विपक्ष की तरफ देखते हुए कहा कि अगर मेरी निष्पक्षता पर आपको संदेह है तो मैं खेद प्रकट करता हूं। उससे स्पष्ट हो गया कि वह अपने होश में नहीं है। वह अस्वस्थ हैं। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष के साथ राबड़ी देवी के साथ जैसा व्यवहार किया, वह गलत है। जनता ने सककुछ देखा। अब उन्हें कुर्सी छोड़ देनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजद और जदयू एमएलसी के बीच नोंकझोंक
बिहार विधान परिषद में राजद एमएलसी सुनील सिंह और जदयू कोटे से मंत्री अशोक चौधरी के बीच नोंकझोंक हो गई। राजद एमएलसी सुनील सिंह ने सीएम नीतीश कुमार के बर्ताव के मुद्दे को उठाया और कहा कि सदन में उन्हें माफी मांगनी चाहिए। इसी बीच अशोक चौधरी ने उनका विरोध कर कुछ बोलने की कोशिश की। इसके बाद एमएलसी सुनील सिंह ने कहा कि यह तानाशाही नहीं चलेगी। विपक्ष में सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा है। इसके बाद विपक्ष के नेता नारेबाजी करने लगे। 

मंगल पांडेय बोले- उच्च सदन में गुंडागर्दी हो रही है
इधर, मंत्री मंगल पांडेय ने आरोप लगाया कि साफ तौर पर दिख रहा है कि यह लोग चलने देना नहीं चाहते हैं। इनके प्रश्नों का जवाब लेकर ही सरकार आई है। यह लोग लोकतंत्र के मंदिर का अपमान कर रहे हैं। व्यवस्था को तोड़ रहे हैं। आसन की अवहेलना कर रहे हैं। यह कौन सा चरित्र है। उच्च सदन में विपक्ष के नेता गुंडागर्दी हो रहे हैं। सदन की मर्यादा को तार तार किया जा रहा है। अशोक चौधरी ने कहा कि यह लोग विधान परिषद पर कब्जा करना चाहते हैं। 
Bihar Vidhan Sabha Live: विधान परिषद में राजद एमएलसी का हंगामा, सभापति ने एक दिन के लिए विपक्ष को निलंबित किया

एमएलसी सुनील सिंह पर लगा बड़ा आरोप
मंत्री अशोक चौधरी के इतना कहते हुए सुनील सिंह भड़क गए और अशोक चौधरी से अपशब्द कहने लगे।। मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि मैं अभी अशोक चौधरी के बगल में बैठा हुआ था। राजद के एमएलसी सुनील सिंह अपनी सीट पर आकर यहां आ गए और अशोक चौधरी को गालियां देने लगे। एक दलित समाज के नेता को इतनी गंदी गंदी गालियां दी गई। यह अन्याय है। अशोक चौधरी की कुछ गलती नहीं दी। बहुत ही गंदी गंदी गालियां दी गई। यह बेहर ही निंदनीय है। एमएलसी खालिद अनवर ने कह कि सुनील सिंह पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। केवल माफी से काम नहीं चलेगा। सभापति ने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए एमएलसी सुनील सिंह पर कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed