सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   purnia mp pappu yadav bail arrest 31 year old case arrested on 8 february

Pappu Yadav Bail: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को 31 साल पुराने मामले में जमानत, 8 फरवरी को हुई थी गिरफ्तारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 10 Feb 2026 02:58 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को पटना सिविल कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। सुबह से ही उनके समर्थक कोर्ट के बाहर जमा थे।

purnia mp pappu yadav bail arrest 31 year old case arrested on 8 february
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Pappu Yadav Bail: पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को मंगलवार को MP-MLA कोर्ट से 31 साल पुराने मामले में जमानत मिल गई। हालांकि, वे फिलहाल बेऊर जेल में ही रहेंगे। कोतवाली थाना और बुद्धा कॉलोनी थाना से जुड़े मामलों में पुलिस ने पप्पू यादव की प्रोडक्शन रिमांड मांगी थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। इसका मतलब है कि पप्पू यादव अभी जेल में ही रहेंगे। जमानत पर सुनवाई के लिए पप्पू यादव करीब 12:30 बजे बेऊर जेल से कोर्ट पहुंचे थे। दोपहर 2 बजे बेल पर सुनवाई शुरू हुई। इस दौरान पप्पू यादव कोर्ट में व्हीलचेयर पर बैठे नजर आए।
Trending Videos

31 साल पुराने मामले में हुई गिरफ्तारी

पप्पू यादव की गिरफ्तारी शुक्रवार को 31 साल पुराने एक मामले में हुई थी। आरोप है कि वे NEET छात्रा की मौत के मामले को उठा रहे थे, इसी कारण उनकी गिरफ्तारी की गई। सोमवार को ही उनके वकील जमानत याचिका दाखिल करने वाले थे, लेकिन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के कारण सभी न्यायिक कार्य ठप हो गए थे। इसके चलते कोर्ट बंद कर दिया गया और पप्पू यादव की जमानत समेत अन्य मामलों की सुनवाई टाल दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed