सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Sports News 250 players will compete for 30 medals in 10 events of Divyang Sports

Sports: दिव्यांग खेल की 10 स्पर्धाओं में 30 पदकों के लिए 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम, पढ़ें- अन्य खबरें

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 10 Feb 2026 03:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: बौद्धिक दिव्यांग खेलों की 10 स्पर्धाओं में 250 खिलाड़ी और 250 अभिभावक खेल में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अर्जुन अवॉर्डी मुरली कांत राजाराम पेटकर होंगे।

Varanasi Sports News 250 players will compete for 30 medals in 10 events of Divyang Sports
sports - फोटो : sports
विज्ञापन

विस्तार

बौद्धिक दिव्यांग समिति की ओर से जिलास्तरीय बौद्धिक दिव्यांग खेलकूद महोत्सव बीएचयू के एंफीथियेटर मैदान में खेली जाएगी। इस महोत्सव में होने वाली 10 स्पर्धाओं में 250 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। 10 स्पर्धाओं के 30 पदकों के लिए खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 

Trending Videos


आयोजन समिति के सचिव डॉ. उत्तम ओझा ने बताया कि खेल सामान्य और दिव्यांग सभी के लिए जरूरी है। बौद्धिक दिव्यांग खेलों की 10 स्पर्धाओं में 250 खिलाड़ी और 250 अभिभावक खेल में हिस्सा लेंगे। मुख्य अतिथि अर्जुन अवॉर्डी मुरली कांत राजाराम पेटकर होंगे। उन्होंने देश की ओर से सबसे पहले पैरा तैराकी में पदक जीता था। इन पर चंदू चैंपियन फिल्म भी बनी है। बताया कि प्रतियोगिता को संपन्न कराने के लिए चार सदस्यीय समिति बनाई गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बरेका में होगा अंडर-14 यूथ लीग फुटबॉल
ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) की ओर से अंडर-14 यूथ लीग मंगलवार को बरेका इंटर कॉलेज मैदान पर खेली जाएगी। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी और लक्ष्मण अवाॅर्डी मुश्ताक अली ने बताया कि इसमें इंटर काशी और जमशेदपुर की टीमों के बीच मुकाबला होगा। प्रतियोगिता में खेलने के लिए जमशेदपुर की टीम सोमवार सुबह वाराणसी पहुंच गई। दोपहर बाद इंटर काशी और शाम को जमशेदपुर की टीम ने अभ्यास किया। बताया कि काशी में खेल बढ़ रहा है। यहां लगातार मैच मिल रहे हैं। इसका फायदा स्थानीय खिलाड़ियों को मिल रहा है। इस लीग के तहत एक रोमांचक मुकाबला इंटर काशी और जमशेदपुर की टीमों के बीच होगा। दोनों टीमें जीत के लिए तैयार हैं।  

कुलदीप ने अंतिम ओवर की चौथी गेंद पर एक रन से दिलाई जीत
कृषि विज्ञान संस्थान की ओर से अंतर सदनीय क्रिकेट प्रतियोगिता संस्थान के मैदान पर हुई। स्पार्टन टीम की ओर से खेल रहे कुलदीप ने अंतिम ओवर के चौथे गेंद पर एक रन लेकर टीम को जीत दिला दी। इससे पहले दिन का पहला मैच म्यूटेंट और स्पार्टन टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी म्यूटेंट टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी की। टीम के बल्लेबाजों ने अच्छी साझेदारी बनाते हुए निर्धारित ओवरों में 106 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पार्टन टीम ने संयम और आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी की। मैच के अंतिम ओवर में रोमांच अपने चरम पर था। स्पार्टन टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 रन बनाकर मैच जीत लिया। अंतिम ओवर की चौथी गेंद पर कुलदीप ने एक ओवर लेकर टीम को जीत दिलाई। कुलदीप को मैन ऑफ द मैच चुना गया।


 
पांच स्पर्धा में डेढ़ सौ खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
हैप्पी मॉडल स्कूल रामकटोरा में आयोजित खेल उत्सव सोमवार को संपन्न हो गया। इसमें 150 खिलाड़ियों ने पांच स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने बनी रेस, बटरफ्लाई रेस, फ्लावर्स एंड हनी रेस जैसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। कक्षा सातवीं और आठवीं के विद्यार्थियों ने 200 मीटर रिले रेस में खेल कौशल का प्रदर्शन किया। इससे पूर्व खेल स्पर्धा का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व रणजी क्रिकेट खिलाड़ी अविनाश यादव ने किया। विजेता खिलाड़ियों को दिवाकर चौबे, डॉ. अंबिका भगत, विनोद पांडेय ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर इस मौके पर मैथिली सेठ, नामो राजा मौजूद रहे। 



वॉलीबॉल के फाइनल में पहुंची वाराणसी की टीम
खेल विभाग की ओर से प्रादेशिक सब जूनियर बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता आगरा के एकलव्य स्टेडियम में खेली जा रही है। सोमवार को वाराणसी मंडल की अटैकर दीक्षांशी के 41 अंक की मदद से क्वार्टर फाइनल में झांसी और सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की टीम को सीधे सेट में हराया। फाइनल अयोध्या छात्रावास से होगा। कोच पूजा यादव ने बताया कि प्रतियोगिता का क्वार्टर फाइनल झांसी से खेला गया। इसमें वाराणसी मंडल की टीम ने 25-5, 25-10 से झांसी की टीम को हरा दिया। वहीं, सेमीफाइनल वाराणसी बनाम स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की टीम के बीच हुआ। सीधे सेट में बेस्ट ऑफ फाइव खेला गया, लेकिन वाराणसी मंडल की टीम ने लगातार तीन सेट जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।  

कैंटोनमेंट इंटर कॉलेज के अलख को कांस्य
कैंटोनमेंट इंटर कॉलेज के छात्र अलख यादव ने राष्ट्रीय माध्यमिक स्कूली कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। उन्होंने यह सफलता अंडर-17 आयुवर्ग के 40 किलोग्राम भार वर्ग में हासिल की है। राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता 28 जनवरी से दो फरवरी तक पुणे में खेली गई। उनके कोच मिथुन कन्नोजिया ने बताया कि अलख अबतक राष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों में पांच पदक जीत चुके हैं।  



जगतपुर और चंदौली में होगी ट्रॉफी की जंग
उदयनाथ सिंह चुलबुल स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच मंगलवार को जगतपुर और चंदौली के बीच खेला जाएगा। सोमवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में अपने अपने मुकाबले जीतकर जगतपुर और चंदौली की टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मिर्जापुर की टीम ने 95 रन बनाकर 96 रन का लक्ष्य विरोधी टीम को दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed