सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   elder brother shot dead and younger brother seriously injured in land dispute in bhadohi

UP Crime: जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, बड़े भाई की गोली मारकर हत्या, छोटा गंभीर; पुलिस हिरासत में तीन लोग

अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 10 Feb 2026 04:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Bhadohi News: भदोही जिले में बनपुरवा जंगला गांव में बड़ी वारदात सामने आई है। यहां जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं छोटा गंभीर रूप से घायल है। 

elder brother shot dead and younger brother seriously injured in land dispute in bhadohi
घटना के बाद रोते-बिलखते बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भदोही जिले की कोतवाली क्षेत्र के बनपुरवा जंगला गांव में मंगलवार को जमीन के विवाद में दो सगे भाइयों को गोली मार दी गई। इलाज के दौरान बड़े भाई आशीष यादव की मौत हो गई जबकि छोटा भाई गंभीर रूप से घायल है। घायलों को सीएचसी औराई में भर्ती कराया गया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गए। पूरे एरिया को सील कर फोरेंसिक टीम ने जांच किया। पुलिस ने मौके से लाइसेंसी रिवाल्वर और खोखा बरामद किया। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। 

Trending Videos


क्या है पूरा मामला 
जंगला बनपुरवा गांव निवासी आशीष यादव मंगलवार की सुबह आठ बजे छोटे भाई एवं घर के अन्य सदस्यों के साथ पट्टे की जमीन पर बैरियर लगाने के लिए खेत में गया। आरोप है कि सुबह करीब 10 बजे उसी दौरान विपक्षी लोगों से झड़प हो गई। विरोधियों ने लाइसेंसी असलहे से फायरिंग कर दी। इसमें आशीष यादव(26) पुत्र फूलचंद अखिलेश(22), राजनाथ (45) और नन्हेलाल (40) गोली लगने से घायल हुए थे। अस्पताल पहुंचने से पहले आशीष यादव ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; दोस्त बने दुश्मन: 14 दिन पहले घर से बुलाकर ले गए फिर हत्या कर गंगा में फेंक दी थी लाश, ऐसे हुआ खुलासा

पुलिस टीम ने सरकारी एंबुलेंस से घायलों को औराई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उनका इलाज जारी है। घटना का कारण पता करने के लिए पुलिस परिजनों से पूछताछ में जुटी है। सारे अहम पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहें हैं। हादसे का कारण पुराना जमीनी विवाद बताया जा रहा है। 

परिजन उमाशंकर ने बताया कि यह जमीनी विवाद अवैध कब्जे, पुश्तैनी जमीन में हिस्सेदारी से जुड़ा है। मामला 1994 से चला आ रहा है। फिलहाल घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है। 

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि जंगला बनपुरवा गांव में पुराने जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच विवाद में गोली चलाई गई। घटना में आशीष यादव की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। तीन लोग घायल हैं। संदिग्ध चार में से तीन को हिरासत में लिया गया है। एक अन्य की तलाश की जा रही है। परिजनों ने पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed