सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The central government is weakening MGNREGA: Suresh Gautam

मनरेगा को कमजोर कर रही केंद्र सरकार : सुरेश गौतम

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
The central government is weakening MGNREGA: Suresh Gautam
औराई के नक्टापुर में कांग्रेस की चौपाल में बैठे लोग। स्रोत संगठन
विज्ञापन
बाबूसराय। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को औराई ब्लॉक के नकटापुर में चौपाल लगाई गई। इसमें मनरेगा का नाम बदलने पर नाराजगी जताई गई। जिला उपाध्यक्ष सुरेश गौतम और जिला महासचिव अवधेश पाठक ने कहा कि मनरेगा गरीबों और मजदूरों के लिए जीवनरेखा है। केंद्र सरकार इसे कमजोर करने प्रयास कर रही है। समय से काम और मजदूरी नहीं मिलना सीधे तौर पर मजदूरों के अधिकारों का हनन है। कांग्रेस पार्टी मनरेगा की रक्षा और मजदूरों के हक की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी। युंका के प्रदेश महासचिव नाजिम अली ने कहा कि मनरेगा के माध्यम से ग्रामीणों को रोजगार देने की व्यवस्था को सशक्त करना समय की मांग है। कांग्रेस पार्टी गांव-गांव जाकर जनता को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रही है। इस मौके पर लक्ष्मीशंकर चौबे, जय प्रकाश शुक्ला, कमलेश शुक्ला, केशव सरोज, अशोक सरोज, बैजनाथ सरोज, रमेश चौबे, राधा देवी, आरती देवी, सुशीला गौतम आदि रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed