सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police raid and arrested three people involved in online gambling in Varanasi

Varanasi Crime: विशेश्वरगंज में ऑनलाइन जुआ के फड़ पर पुलिस का छापा, तीन आरोपियों को दबोचा गया

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 10 Feb 2026 02:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: पुलिस को कुछ युवकों द्वारा ऑनलाइन ऐप संचालित करने की सूचना मिली थी। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। 

Police raid and arrested three people involved in online gambling in Varanasi
UP police - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार

वाराणसी जिले की कोतवाली पुलिस ने विशेश्वरगंज स्थित दूध सट्टी के पास से ऑनलाइन जुए का फड़ चला रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से 2330 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। 

Trending Videos


इंस्पेक्टर दयाशंकर सिंह ने बताया कि दूध सट्टी के पास कुछ युवकों द्वारा ऑनलाइन ऐप संचालित करने की सूचना मिली थी। जिसपर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर तीन युवकों को जुआ अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; दोस्त बने दुश्मन: 14 दिन पहले घर से बुलाकर ले गए फिर हत्या कर गंगा में फेंक दी थी लाश, ऐसे हुआ खुलासा

पकड़े गए सोनू निवासी जैतपुरा, राम भरोस निवासी सकलडीहा और नरसे सिंह निवासी भोजपुर (बिहार) ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे प्ले भाग्य लक्ष्मी ऐप के जरिए मोबाइल पर ऑनलाइन जुआ का संचालन करते हैं। एक बार में 12 रुपये का टिकट बेचा जाता है। जिसका टिकट खुलता है उसे 100 रुपये दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed