{"_id":"698ae19ba218ee77a1003c99","slug":"varanasi-police-busted-auto-driver-murder-case-many-people-arrested-2026-02-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दोस्त बने दुश्मन: 14 दिन पहले घर से बुलाकर ले गए फिर हत्या कर गंगा में फेंक दी थी लाश, ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त बने दुश्मन: 14 दिन पहले घर से बुलाकर ले गए फिर हत्या कर गंगा में फेंक दी थी लाश, ऐसे हुआ खुलासा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:14 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: वाराणसी पुलिस ने ई-रिक्शा चालक की हत्या का खुलासा पुलिस ने किया। मामले में सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
ऑटो चालक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
वाराणसी जिले में आदमपुर थाना क्षेत्र के कोनिया इलाके से बीते 28 जनवरी को लापता हुए ई रिक्शा चालक सनी सोनकर (25) की हत्या की पुष्टि हो गई है। सनी की हत्या उसके ही चार दोस्तों ने मिल कर की है, पुलिस की पूछताछ में बताया कि कमिशन के पैसे के लेनदेन को लेकर सनी से उनका विनाद हुआ था। चारों ने उसकी हत्या कर लाश विश्वसुंदरी पुल से गंगा नदी में फेंक दी थी।
Trending Videos
गिरफ्तार अभियुक्तों में अभिषेक चौहान (21) निवासी जलालीपुरा जैतपुरा, संतोष कुमार गौतम उर्फ मोगली (28) निवासी लाट भैरव आदमपुर, वीरू गुप्ता (28) निवासी लिटकुरी कपसेठी, थाना कपसेठी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस के हाथ लगी सीसीटीवी फुटेज में चारों युवक सनी के साथ मारपीट करते नजर आ रहे थे। जिसके आधार पर पुलिस ने युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ। आदमपुर थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि हत्या में शामिल युवक सनी के साथी हैं। हत्या की पुष्टि के बाद सनी की लाश बरामद करने के लिए आदमपुर पुलिस एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीम के साथ मिलकर विश्वसुंदरी पुल और आसपास के घाटों पर सर्च ऑपरेशन चला रही है।
सीसीटीवी फुटेज बनी अहम कड़ी
पुलिस की जांच के दौरान सामने आया कि उसके साथी सनी को पहले जलालीपुरा ले गए, जहां चारों युवकों ने उसके साथ मारपीट की। यह पूरी घटना पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु किया, लेकिन चारों युवक तरह तरह की बातें पुलिस को बता रहे थें। बाद में बताया कि सनी से कमिशन के पैसे की लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। जिससे चारों उससे खार खाए थे।
इसे भी पढ़ें; रेबीज मुक्त होगी काशी: नगर निगम और वेदांता समूह के बीच हुआ एमओयू, देश के लिए मॉडल बनेगी ये पहल
परिजनों ने लगाया था लापरवाही का आरोप
सनी के परिजनों ने बीते रविवार को आदमपुर थाने पहुंच कर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा कर हंगामा किया था। सनी के बड़े भाई सूरज और मां मंजू देवी ने पहले ही हत्या की आशंका जताई थी। उनका कहना था कि 28 जनवरी की रात सनी को चार युवक घर से बुलाकर ले गए थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। पुलिस ने इस मामले में 6 फरवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी।
इसे भी पढ़ें; रेबीज मुक्त होगी काशी: नगर निगम और वेदांता समूह के बीच हुआ एमओयू, देश के लिए मॉडल बनेगी ये पहल
परिजनों ने लगाया था लापरवाही का आरोप
सनी के परिजनों ने बीते रविवार को आदमपुर थाने पहुंच कर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा कर हंगामा किया था। सनी के बड़े भाई सूरज और मां मंजू देवी ने पहले ही हत्या की आशंका जताई थी। उनका कहना था कि 28 जनवरी की रात सनी को चार युवक घर से बुलाकर ले गए थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। पुलिस ने इस मामले में 6 फरवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी।