सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Shahvez's marriage with a girl from another religion in Meerut on 12th, Mandap ready

UP: मेरठ में दूसरे धर्म की युवती के साथ 12 को शाहवेज की शादी, बंटे कार्ड, मंडप तैयार; चाचा ने करा दी रिपोर्ट

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 10 Feb 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
सार

Meerut News: यूपी के मेरठ में गंगानगर की रहने वाली युवती की शादी दूसरे समुदाय के युवक के साथ परिजनों की रजामंदी से तय हुई। मगर हिंदू संगठनों के विरोध पर युवक के खिलाफ धर्मांतरण का केस दर्ज हो गया है। तहरीर देने वाले युवती के चाचा इस शादी के विरोध में हैं। 

UP: Shahvez's marriage with a girl from another religion in Meerut on 12th, Mandap ready
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

गंगानगर की युवती की दूसरे समुदाय के युवक से हो रही शादी का विरोध बढ़ते देख गंगानगर थाना पुलिस ने युवती के परिजनों की तहरीर पर धर्मांतरण की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं दो दिन बाद होने वाली शादी की सभी तैयारियां दोनों पक्षों ने कर रखी हैं। कार्ड बंट चुके हैं मगर शादी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
Trending Videos

 

मेरठ स्थित गंगानगर की युवती एक बैंक में काम करती है। उसकी शादी 12 फरवरी को लिसाड़ी गेट निवासी दूसरे समुदाय के युवक के साथ मवाना रोड मंडप में होनी है। शादी के कार्ड वायरल होने पर हिंदू संगठन इसका विरोध कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को हिंदू संगठनों के लोग युवती के परिजनों से मिले। इसके बाद युवती के चाचा ने इस मामले में गंगानगर थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी। गंगानगर थाना पुलिस ने युवक शाहवेज राना उर्फ साहिल के खिलाफ धर्मांतरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
 

सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में युवती और उसके परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी। युवती के पिता की करीब दो साल पहले बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। आरोपी युवक पहले गंगानगर के हॉस्पिटल में काम करता था। उसी समय युवती उसके संपर्क में आई थी। वहीं अब शादी को लेकर असमंजस की स्थिति है, जबकि मंडप समेत सभी तैयारियां दोनों पक्षों की ओर से हो चुकी हैं। युवती के चाचा इस शादी के खिलाफ हैं। 

ये भी देखें...
UP: बिजनौर में हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही के आपत्तिजनक पांच वीडियो वायरल, दोनों सस्पेंड; प्यार का है मामला

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed