Varanasi News: दालमंडी में ध्वस्तीकरण कार्रवाई जारी, हंगामा करने में दो नामजद व अज्ञात के खिलाफ एफआईआर
Varanasi News: वाराणसी में दालमंडी चौड़ीकरण के लिए मकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। सोमवार को हुई कार्रवाई के दौरान आग लगाने और विवाद करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विस्तार
दालमंडी में सोमवार को ध्वस्तीकरण के दौरान आग लगाने और बवाल करने के मामले में दालमंडी चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह चौहान की तहरीर पर अजमत, फारूक खान व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ चौक थाने में बीएनएस की धारा 221 व 7 सीएल एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
#WATCH वाराणसी, उत्तर प्रदेश: रोड चौड़ीकरण प्रोजेक्ट के तहत दालमंडी इलाके में अथॉरिटीज़ तोड़फोड़ का काम जारी रखे हुए हैं। pic.twitter.com/MnoZtPd6hZ
विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 10, 2026विज्ञापन
उधर, दालमंडी में मंगलवार को भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी है। सोमवार को जिन 21 मकानों को तोड़ा गया था, उनके बचे हुए हिस्सों को ध्वस्त करने का काम किया जा रहा है। साथ ही मलबे भी हटाए जा रहे हैं। इस दौरान सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है।
दालमंडी चौड़ीकरण योजना के तहत मकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई चल रही है। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से मीडिया के प्रवेश पर मंगलवार को प्रतिबंध लगा दिया गया। इसे लेकर एक सूचना का बैनर लगा दिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.