सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Deepak Rajbhar murder case solved three arrested including criminal reward of Rs 50,000 in Ghazipur

Ghazipur News: दीपक राजभर हत्याकांड का खुलासा, 50 हजार के इनामी बदमाश समेत तीन गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 10 Feb 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
सार

Ghazipur News: गाजीपुर पुलिस ने दीपक राजभर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। मामले में 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

Deepak Rajbhar murder case solved three arrested including criminal reward of Rs 50,000 in Ghazipur
गिरफ्तारी के दौरान परिजनों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गाजीपुर जिले के कासिमाबाद कोतवाली पुलिस ने दीपक राजभर हत्याकांड का खुलासा करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त 32 बोर की पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को मंगलवार दोपहर न्यायालय भेज दिया गया।

Trending Videos


क्या है पूरा मामला
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राज नारायण के अनुसार सोमवार देर रात चेकिंग के दौरान टोडार गांव के पास एक बाइक पर दो युवक बैठे दिखे। पुलिस ने टार्च की रोशनी डालकर रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार भागने लगे। कुछ दूर आगे जाकर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसी दौरान पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सौरभ यादव पुत्र संतोष उर्फ छेदी यादव निवासी बीकापुर कौवा भारी (कोतवाली गाजीपुर) और विशाल यादव उर्फ छोटका यादव पुत्र हरिकेश यादव निवासी शंकरपुर (दुल्लहपुर) बताया। तलाशी में दोनों के पास मोबाइल फोन मिले। बाइक के कागजात जांचने पर पता चला कि यह बाइक 5 फरवरी को मोहम्मदाबाद क्षेत्र में नाई की दुकान के पास से चोरी की गई थी।

सीने और कनपटी में मारी थी गोली

एसओ के अनुसार कड़ाई से पूछताछ में दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड सामने आए। आरोपियों ने बनारस में भी कई घटनाएं करने की बात स्वीकार की। इसके बाद विशाल यादव उर्फ छोटका यादव की निशानदेही पर दीपक राजभर की हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और दो कारतूस वेलसड़ी गांव के देवी माई मंदिर के पास से बरामद किए गए। 

एसओ का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों ने 11 जनवरी की रात गेहूंडी चक मार्ग पर दीपक राजभर (26) की सीने और कनपटी में गोली मारकर हत्या करने की बात स्वीकार की है। घटना के बाद मृतक के पिता रामअवतार राजभर ने मुकदमेबाजी की रंजिश में अभिषेक उर्फ टुनटुन राजभर, भिखारी राजभर सहित अन्य के खिलाफ साजिश के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed