{"_id":"698a3562220d5ddbf0024b0a","slug":"video-three-trailers-seized-fine-156-lakh-imposed-in-ghazipur-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"तीन ट्रेलर सीज, 1.56 लाख का लगा जुर्माना; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन विभाग की ओर से सोमवार को थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान तीन ओवरलोड बालू लदे ट्रेलरों को पकड़ा गया। उनको सीज करते हुए एक लाख 56 हजार 750 रुपये का जुर्माना लगाया गया। खनन विभाग के चेकिंग अभियान के कारण बालू माफियाओं में हड़कंप मचा रहा। जिला खनन अधिकारी ईश्वरचंद ने बताया कि बिहार नंबर के तीन ओवरलोड बालू लदे ट्रेलर पकड़े गए। जांच में पाया गया कि इनमें तय क्षमता से अधिक बालू लदे हुए थे। जांच में यह भी पता चला कि ट्रेलर बगैर किसी वैध परमिट के संचालित हो रहे थे। सीज तीनों ट्रेलर को थाने की पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं, चेकिंग अभियान को देखते हुए कई ट्रेलर व ट्रक चालक कार्रवाई से बचने के लिए अपने वाहनों को सुनसान स्थानों पर खड़ा करके अभियान समाप्त होने का इंतजार करते हुए देखे गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।