सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Sehore Blind Murder Solved: Friends Killed Harvester Driver, Accused Arrested from Punjab

Sehore news: सीहोर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, नशे में दोस्त ने ही उतारा मौत के घाट, पंजाब से हुई गिरफ्तारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Mon, 09 Feb 2026 07:03 PM IST
Sehore news: Sehore Blind Murder Solved: Friends Killed Harvester Driver, Accused Arrested from Punjab
सीहोर जिले में छह महीने पुराने एक सनसनीखेज अंधे कत्ल की गुत्थी आखिरकार सुलझ गई। जावर थाना पुलिस ने हत्या में शामिल दोनों आरोपियों को पंजाब के फिरोजपुर से गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह आपसी रंजिश, दबंगई और नशे की लत बताई गई है।

6 अक्टूबर 2025 की सुबह जावर थाना क्षेत्र के हकीमपुर खोयरा में उस समय सनसनी फैल गई, जब इंडियन पेट्रोल पंप के पीछे मयूर झाला के खाली पड़े मकान के पास एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव की हालत देखकर साफ था कि यह सामान्य मौत नहीं बल्कि क्रूर हत्या का मामला है। सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और आसपास खून के धब्बे मिले थे। पुलिस ने अज्ञात शव का मर्ग कायम कर जांच शुरू की, लेकिन पहचान न होने से मामला पूरी तरह ब्लाइंड बन चुका था।

शर्ट से हुई पहचान, डीएनए ने खोला राज
जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसी बीच हार्वेस्टर एजेंट अनिल ठाकुर ने मृतक की शर्ट देखकर उसकी पहचान मिट्टू सिंह, हार्वेस्टर चालक के रूप में की। हालांकि पुलिस ने जल्दबाजी नहीं की और परिजनों का डीएनए टेस्ट कराया गया। डीएनए रिपोर्ट मिलते ही पुष्टि हो गई कि शव मिट्टू सिंह का ही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर हार्ड एंड शार्प ऑब्जेक्ट से वार कर हत्या की बात सामने आई, जिससे मामला सीधे मर्डर में बदल गया।

आखिरी बार दो दोस्तों के साथ देखा गया था मृतक
एसडीओपी प्रवीण कुमार चढोकर ने बताया कि पुलिस जांच में यह अहम सुराग मिला कि मिट्टू सिंह को आखिरी बार इंडियन पेट्रोल पंप के पास दो युवकों के साथ देखा गया था। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और परिजनों से पहचान कराई गई। दोनों युवकों की पहचान गुरप्रीत उर्फ दिलप्रीत उर्फ दिलबर और परमजीत उर्फ पम्मा के रूप में हुई, जो करिकंला थाना लख्खो के बहराम जिला फिरोजपुर पंजाब के रहने वाले थे। सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि ये दोनों घटना के बाद से ही 17 सितंबर 2025 से फरार थे।

पढ़ें: खंडवा के आदिवासी गांव में धर्मांतरण का आरोप, दो पक्षों में विवाद के बाद तीन पर केस दर्ज

सीडीआर ने खोली लोकेशन, पंजाब तक पहुंची पुलिस
जावर थाना पुलिस ने तकनीकी जांच करते हुए मृतक का कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) निकलवाया। इसमें कुछ ऐसे नंबर सामने आए जिनकी लोकेशन ट्रेस करने पर वह फिरोजपुर, पंजाब से जुड़े मिले। पुलिस को शक पुख्ता हुआ और विशेष टीम गठित कर पंजाब रवाना की गई। कई दिनों की निगरानी और दबिश के बाद आखिरकार दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के साथ ही हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार और हार्वेस्टर मशीन भी बरामद कर ली गई।

नशा, रौब और रंजिश बना हत्या की वजह
पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया। दोनों ने बताया कि वे और मृतक तीनों अक्सर नशे में रहते थे। मिट्टू सिंह लगातार रौब दिखाता था, बात-बात पर झगड़ा करता था और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। उसी रात नशे की हालत में विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में उन्होंने सिर पर जानलेवा वार कर दिया। बाद में शव को खाली मकान के पास फेंककर दोनों पंजाब भाग गए, ताकि कोई उन पर शक न कर सके।

पुलिस टीम की बड़ी सफलता, अंधे कत्ल का पर्दाफाश
इस पूरे ऑपरेशन में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में एसडीओपी प्रवीण कुमार चढोकर, तत्कालीन एसडीओपी आकाश अमलकर और थाना प्रभारी हेमंत पांडेय की टीम ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने न केवल छह महीने पुराने ब्लाइंड मर्डर को सुलझाया बल्कि अंतरराज्यीय स्तर पर फरार आरोपियों को पकड़कर यह साबित कर दिया कि अपराध चाहे जितना भी शातिर हो, कानून से बच नहीं सकता। अब दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: मेट्रो का हाईस्पीड ट्रायल 5 मार्च से, 90 किमी. की गति से दौड़ेगी

09 Feb 2026

VIDEO: नगर निगम के आउटसोर्स अभियंताओं से छिना जोन का जिम्मा

09 Feb 2026

VIDEO: बिजली विभाग का स्मार्ट सिस्टम फेल, 72 हजार लोगों के मीटर निगेटिव

09 Feb 2026

VIDEO: मोबाइल की लत ले रही जान, देखें ये रिपोर्ट

09 Feb 2026

VIDEO: प्रेमी ने दी थी दर्दनाक मौत, पहली बार पुलिस ने AI से सुलझाई मौत की गुत्थी

09 Feb 2026
विज्ञापन

VIDEO: पुलिस से बचने के लिए क्या से क्या किया, शहर छोड़ा और बदल डाला नाम; गैंगस्टर फिर भी न बच सका

09 Feb 2026

VIDEO: 'जीवन बेकार है', तेल मिल मालिक ने भी कहे थे ये शब्द, फिर दे दी जान; नजरअंदाज न करें ये संकेत

09 Feb 2026
विज्ञापन

VIDEO: एमएड परीक्षा की आवेदन तिथि 11 तक बढ़ी

09 Feb 2026

VIDEO: चांदी की पायल पड़ रही काली, भाव बढ़ने के बाद इसलिए फीकी हो रही चमक; खरीदने से पहले जांच कर लें

09 Feb 2026

VIDEO: वक्त कम, काम पहाड़ जैसा...ऐसे तो वंचित हो जाएंगे 6.40 लाख मतदाता

09 Feb 2026

VIDEO: सिंधु और यमुनापुरम से होगी ग्रेटर आगरा में विकास की शुरुआत

09 Feb 2026

VIDEO: डहेलिया और गुलाब से महकेगा ताज महोत्सव

09 Feb 2026

Ujjain News:  पॉश इलाके में चोरी की दो बड़ी वारदात, महिलाएं भी गिरोह में शामिल, सीसीटीवी में दिखी करतूत

09 Feb 2026

श्री देव सुमन नगर वार्ड 35 में पानी की समस्या से लोग परेशान

09 Feb 2026

VIDEO: अचानक चक्कर आना या सिर घूमना, इस गंभीर बीमारी के हो सकते हैं संकेत; जानें पूरे लक्षण

09 Feb 2026

VIDEO: मिर्जापुर में जंगल में मिला महिला का शव, परिवार में मची चीख- पुकार

09 Feb 2026

मुरसान में कार से मासूम की मौत मामले में हाथरस एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने दी जानकारी

09 Feb 2026

कानपुर: सड़क खोद कर छोड़ी, लोगों को हो रही परेशानी

09 Feb 2026

कानपुर: सड़क पर किया कब्जा, लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी

09 Feb 2026

कानपुर: खुले नाले हादसे को दे रहे दावत, कब जागेंगे जिम्मेदार

09 Feb 2026

कानपुर: सड़क पर पसरी गंदगी, झाड़ू नहीं लगने से लोग हो रहे परेशान

09 Feb 2026

जालंधर में हादसा: यू-टर्न लेते ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार पिकअप, चालक गंभीर घायल

09 Feb 2026

Kullu: विधायक विनोद कुमार बोले- हिमाचल के विकास को लेकर गंभीर नहीं सुक्खू सरकार

09 Feb 2026

सात दिवसीय राष्ट्रीय व्याख्यान कार्यशाला का हुआ समापन, किए गए पुरस्कृत

09 Feb 2026

VIDEO: नौ घंटे तक 30 किलोमीटर लंबे जाम की चपेट में रहा एनएच 31

09 Feb 2026

VIDEO: हल्द्वानी में एसडीएम की तैनाती न होने पर विधायक सुमित हृदयेश का एसडीएम कोर्ट परिसर पर धरना

09 Feb 2026

फगवाड़ा: जहां था नशे का अड्डा, अब वहां खेल रहे बच्चे

भिवानी में लोहारू चुंगी नंबर 7 के समीप नई कॉलोनी में ऊंची सीवर लाइन बनी लोगों की परेशानी का कारण

09 Feb 2026

फतेहाबाद के टोहाना में सिवरेज पानी ओवरफ्लो समस्या से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

09 Feb 2026

सीतापुर में सीएम योगी के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद, 1700 कर्मी तैनात

09 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed