{"_id":"69899487a71195c0e0099925","slug":"video-preparations-for-taj-mahotsav-in-full-swing-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: डहेलिया और गुलाब से महकेगा ताज महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा। ताज महोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। कला, साहित्य और संस्कृति का संगम कहा जाने वाला यह महोत्सव 18 से 27 फरवरी तक चलेगा। इसके अंतर्गत 20 से 22 फरवरी को पुष्प प्रदर्शनी होगी जिसमें गुलाब और डेहलिया की 1500 से अधिक किस्मों को प्रदर्शित किया जाएगा।
पुष्प प्रदर्शनी को इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के परिसर में आयोजित किया जाएगा। वंदे मातरम की 150 वर्षगांठ का उत्सव भी मनाया जाएगा। पुष्पों से बनीं विभिन्न कलाकृतियों में कृष्ण लीला, प्रकृति और राष्ट्रवाद झलकेगा। फूलों से तैयार भव्य आकृतियाें में एक ओर ब्रज की झलक और भगवान कृष्ण की लीलाएं जीवंत होंगी। वहीं, दूसरी ओर राष्ट्रीय प्रतीकों को फूलों से उकेरा जाएगा। प्रदर्शनी में गुलाब, गेंदा और सूरजमुखी समेत विभिन्न किस्म के फूल, फल और सब्जियां दर्शकों को लुभाएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।