{"_id":"698994bcd5cfbbbe960c8e02","slug":"video-electricity-departments-smart-system-failed-72-thousand-peoples-meters-negative-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बिजली विभाग का स्मार्ट सिस्टम फेल, 72 हजार लोगों के मीटर निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बिजली विभाग का स्मार्ट सिस्टम फेल, 72 हजार लोगों के मीटर निगेटिव
आगरा। पुराना बकाया खत्म कराने के लिए एकमुश्त समाधान योजना चला रहे बिजली विभाग के सामने 72 हजार बकाएदारों की नई फौज खड़ी हो गई है। इन पर करीब 18 करोड़ रुपये बकाया हैं। बकाएदारों ने स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल जमा नहीं किया। इसकी वजह से उनके मीटर निगेटिव हो गए हैं। विभाग अब इन नए बकाएदारों को बकाया जमा कराने के लिए समझाने में जुटा है।
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम ने उत्तर प्रदेश पाॅवर कॉरपोरेशन के आदेश पर जिले के 1.35 लाख उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगा दिए। विभाग की कोशिश थी कि स्मार्ट मीटर के जरिये उपभोक्ता को उनकी उपभोग हुई बिजली का वास्तविक बिल एसएमएस के जरिये मिल जाएगा। साथ ही मीटर रीडिंग में होने वाली गड़बड़ी से भी निजात मिल सकेगी।
हालांकि स्मार्ट मीटर लगने के बाद अब 72 हजार से ज्यादा मीटरों पर बैलेंस निगेटिव हो गया है। आगरा जोन के मुख्य अभियंता कपिल सिंधवानी ने बताया कि उपभोक्ताओं से अपील की जा रही है कि वह अपना बकाया जमा करा दें ताकि उनके बिजली के कनेक्शन कटने या आपूर्ति ठप होने पर होने वाली असुविधा से बचाया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।