सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike rider died after falling into deep pit in an underpass under construction in Ghazipur

मौत का गड्ढा: निर्माणाधीन अंडरपास के लिए खोदे गए आठ फीट गहरे गड्ढे में गिरा बाइक सवार, मौत

अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 10 Feb 2026 10:49 AM IST
विज्ञापन
सार

Ghazipur News: गाजीपुर जिले में निर्माणाधीन अंडरपास हादसे को दावत दे रहा है। सुरक्षा इंतजाम न होने के चलते एक बाइक सवार की लगभग आठ फीट गहरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। 

Bike rider died after falling into deep pit in an underpass under construction in Ghazipur
गड्ढे में गिरे युवक को निकालते लोग व मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जलालाबाद स्थित नेशनल हाईवे–124 डी पर शहीद वीर अब्दुल हमीद चौक के पास निर्माणाधीन अंडरपास एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। सुरक्षा मानकों की अनदेखी और चेतावनी संकेतों के अभाव में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार रविंद्र पासवान की मौत हो गई।

Trending Videos


ग्रामीणों ने बताया कि निर्माणाधीन अंडरपास के उत्तर दिशा में लगभग 8 फीट गहरा गड्ढा खुदा हुआ है, लेकिन वहां कोई बैरिकेडिंग, संकेतक या प्रकाश व्यवस्था नहीं की गई थी। निर्माण कार्य के चलते शंकरा मार्ग की ओर से वाहनों का आवागमन एकतरफा किया गया था। इसी दौरान जलालाबाद गांव निवासी रविंद्र पासवान (30) बाइक से घर से जलालाबाद की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक सामने से आए वाहन को बचाने के प्रयास में संतुलन बिगड़ा और रविंद्र बाइक सहित सीधे गहरे गड्ढे में औंधे मुंह गिर पड़े। जिससे उनके नाक व मुंह से खून बहने लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्भाग्यवश, मौके पर तत्काल मदद नहीं मिल सकी और पुलिस को सूचना देने में करीब 30 मिनट की देरी हो गई।

इसे भी पढ़ें: Varanasi News Today: सीटीईटी...जेठानी व देवरानी अरेस्ट, हादसों में तीन लोगों की मौत; पढ़ें वाराणसी की खबरें

थानाध्यक्ष वागिश विक्रम सिंह ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद पुलिस व स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को गड्ढे से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से मऊ जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रात में ही पुलिस ने शव को मॉर्चरी हाउस भिजवा दिया।

मृतक पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी और वह दो माह पहले ही सऊदी अरब से कमाकर लौटा था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष वागिश विक्रम सिंह ने बताया कि घायल को परिजनों के साथ एंबुलेंस से मऊ भेजा गया था, जहां उसकी मृत्यु हो गई। शव को मॉर्चरी हाउस भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed