{"_id":"6989e3f36bba924d9a0e0c4c","slug":"video-jal-jeevan-mission-installed-pump-sets-for-drinking-water-supply-and-then-forgot-about-them-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"पेयजल आपूर्ति के लिए पंपसेट लगाकर भूला जल जीवन मिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल आपूर्ति के लिए पंपसेट लगाकर भूला जल जीवन मिशन
जल जीवन मिशन किस तरह अपने कार्य के लिए बेपरवाह है, इसका अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि तीन साल पूर्व पंपसेट लगवा कर उसकी सुध तक नहीं ली, पाइप लाइन बिछाने का काम तो शुरू तक नहीं किया गया। पंपसेट पर खर्च किए लाखों रुपये बर्बाद होने के कगार पर हैं।
वारसाबाद गांव में लोगों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के लिए तीन साल पूर्व ओवरहैड टैंक बनाने की कवायद शुरू की गई। इसके लिए गांव से करीब एक किमी दूर खेतों के बीच भूमि पर पंपसेट लगा दिया। उसके बराबर में ही ओवरहैड टैंक बनाने के लिए खोदाई कर नींव भर दी गई। गांव में कुछ पाइप लाइन बिछा दी गई। ग्रामीणों को उम्मीद हुई कि जल्द ही स्वच्छ पेयजल मिलेगा, मगर ऐसा नहीं हुआ। गांव निवासी महेंद्र सिंह, शीशपाल सिंह, लेखराज सिंह, अमर सिंह, डाल चंद, हरि सिंह, अमित कुमार आदि ग्रामीणों का कहना है कि जल जीवन मिशन ने पंपसेट लगवाने के बाद कोई सुध नहीं ली। जो काम कराया था, उस पर खर्च हुए लाखों रुपये भी बर्बाद हो गए। पंपसेट चलने से पहले ही खराब हो चुका है। ओवरहैड टैंक के लिए की गई खोदाई में मिट्टी भर गई हैै। ग्रामीण अपने संसाधनों सेे पेयजल का इंतजाम कर रहे हैं। अभी सर्दी हैै। पानी की जरूरत कम पड़ रही है, लेकिन
भीषण गर्मी में यह दिक्कत और बढ़ सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।