{"_id":"6989be661e772d4bcc05a129","slug":"jalore-protest-by-community-members-over-the-suspicious-death-of-ashok-meena-in-ahor-jalore-news-c-1-1-noi1335-3931996-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jalore: जिले में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, आरोपी की गिरफ्तारी पर अड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalore: जिले में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, आरोपी की गिरफ्तारी पर अड़े
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Mon, 09 Feb 2026 06:52 PM IST
Link Copied
राजस्थान के जालोर जिले के आहोर उपखंड के भाद्राजून थाना क्षेत्र के ग्राम गोलिया में युवक अशोक मीणा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। रविवार को गांव के पास फंदे पर अशोक का शव मिला था। जिसके बाद परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार किया और अशोक की हत्या का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि अशोक की हत्या अवैध शराब के धंधे में लिप्त एक व्यक्ति ने की है।
परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से किया इंकार
मामले को लेकर सोमवार को भी परिजन और मीणा समाज के लोग आक्रोशित रहे। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। समाज के लोगों ने इस मांग को लेकर स्टेट हाईवे-325 पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए।
'आरोपी पक्ष फोन पर दे रहा धमकी'
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि आरोपी पक्ष की ओर से उन्हें लगातार धमकी भरे फोन किए जा रहे हैं, जिससे भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। पुलिस और प्रशासन द्वारा समझाइश के प्रयास किए गए, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर सड़क से भीड़ हटानी पड़ी।
'जब तक गिरफ्तारी नहीं तब तक पोस्टमार्टम नहीं'
इसके बाद प्रदर्शनकारी उपखंड कार्यालय पहुंचे और वहां घेराव कर धरना शुरू कर दिया। धरने में भारत आदिवासी पार्टी के जिलाध्यक्ष छगन मीणा सहित मीणा समाज के कई प्रतिनिधि मौजूद रहे। समाज के लोगों ने कहा कि जब तक नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे।
प्रशासन ने दिया कार्रवाई का भरोसा
सूचना पर नायब तहसीलदार, तहसीलदार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों व समाज के लोगों से बातचीत कर समझाइश की। भाद्राजून पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर घटना के दिन ही मामला दर्ज कर लिया था और अब युवक की मौत के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। प्रशासन ने कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।