Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Vivek Sharma said that all programs in Kutlehar will be held simply until the financial situation improves.
{"_id":"6989e4d15c923f03500955a8","slug":"video-vivek-sharma-said-that-all-programs-in-kutlehar-will-be-held-simply-until-the-financial-situation-improves-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"विवेक शर्मा बोले- वित्तीय स्थिति नहीं सुधरने तक कुटलैहड़ में सादगी से होंगे सभी सरकारी- राजनीतिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेक शर्मा बोले- वित्तीय स्थिति नहीं सुधरने तक कुटलैहड़ में सादगी से होंगे सभी सरकारी- राजनीतिक कार्यक्रम
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक विवेक शर्मा ने सरकारी कार्यक्रमों को लेकर बड़ा और स्पष्ट बयान देते हुए कहा कि जब तक प्रदेश सरकार की वित्तीय स्थिति पूरी तरह से मजबूत नहीं हो जाती, तब तक किसी भी प्रकार के भव्य या सम्मानित कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि न तो स्मृति चिन्ह दिए जाएंगे, न शाल-टोपी पहनाई जाएगी और न ही वीवीआईपी या वीआईपी संस्कृति को बढ़ावा दिया जाएगा। सभी कार्यक्रम पूरी तरह सादगी और अनुशासन के साथ आयोजित किए जाएंगे। विवेक शर्मा ने बताया कि इस संबंध में बंगाणा के उपमंडलाधिकारी नागरिक बंगाणा को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस समय आर्थिक चुनौतियों से जूझ रही है और ऐसे में फिजूलखर्ची करना उचित नहीं है। जनता के पैसों का सदुपयोग करना सरकार की प्राथमिकता है और यही कारण है कि सादगीपूर्ण कार्यक्रमों पर जोर दिया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।