{"_id":"6989e03c08d6d8ec5709a5fe","slug":"video-video-karata-ka-bhashhakara-jara-vathakaraya-ka-bugdhha-raha-thashavaraya-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कोर्ट का बहिष्कार जारी, वादकारियों की बढ़ रहीं दुश्वारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कोर्ट का बहिष्कार जारी, वादकारियों की बढ़ रहीं दुश्वारियां
जलालपुर। स्थानीय तहसील में सोमवार को भी अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार जारी रहा। इसके कारण मुकदमों की पैरवी में आने वाले वादकारियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। यहां पर बीते कई दिनों से कार्य बहिष्कार चल रहा है।
बार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष कृपाशंकर मौर्य ने बताया कि एसडीएम राहुल गुप्ता मुकदमों में बिना विचार किए, बिना तारीख के व पक्ष विपक्ष की बात बिना सुने मुकदमों का निस्तारण कर रहे हैं। बिना साक्ष्य के मामलों में आदेश कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जब तक अधिवक्ताओं की बात और उनकी समस्याओं को नहीं सुना जाएगा, वह न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते रहेंगे।
इस मौके पर योगेश शुक्ला, चंद्रविजय राव, यशोदानंद मिश्र, सत्यप्रकाश मिश्रा, रामचंद्र दुबे, फूलचंद यादव, जगदीश चंद्र यादव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। एसडीएम राहुल गुप्ता ने बताया कि अधिवक्ता न्यायालय नहीं चलने दे रहे हैं, हमारी तरफ से प्रयास रहता है कि न्यायालय चलाकर मुकदमों का जल्द निस्तारण किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।