सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Jalkal department is suppressing investigation into a Rs 20 crore scam

UP: बीस करोड़ के घपले की जांच को दबा रहा जलकल विभाग, एक साल पहले ऑडिट जांच में सामने आई थी गड़बड़ी

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 10 Feb 2026 03:09 PM IST
विज्ञापन
सार

विभाग ने वित्तीय वर्ष 2013-14 से 2022-23 के बीच की गई जांच में भारी वित्तीय अनियमितताएं पकड़ी थीं जिस पर दिसंबर में जवाब मांगा गया था। मांगने पर भी शासन को पूरी रिपोर्ट नहीं भेजी गई है।

UP: Jalkal department is suppressing investigation into a Rs 20 crore scam
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

जलकल विभाग सामान खरीद और मरम्मत कार्यों के नाम पर हुए करीब 20 करोड़ रुपये के घपले को दबा रहा है। ऑडिट में चोरी पकड़े जाने के एक साल बाद भी विभाग की चुप्पी से नाराज शासन ने अब सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की सीधी निगरानी के बीच शासन ने नगर आयुक्त को अंतिम चेतावनी देते हुए तत्काल विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

Trending Videos


स्थानीय लेखा निधि परीक्षा विभाग ने वित्तीय वर्ष 2013-14 से 2022-23 के बीच की गई जांच में भारी वित्तीय अनियमितताएं पकड़ी थीं। तब दिसंबर में पत्र भेजकर जवाब मांगा गया था, लेकिन जलकल विभाग ने केवल उन बिंदुओं पर सफाई दी जो कम गंभीर थे और बड़े मामलों को दबा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सड़क पर तड़प रही थीं लड़कियां: प्रत्यक्षदर्शी बोले, 'भइया जिस तरह से फिल्मों में होता है वैसी ही दुर्घटना थी'

ये भी पढ़ें - बैंकॉक की उड़ान से दो करोड़ रुपये का ड्रग्स बरामद, बिस्कुट के डिब्बों में छिपाया हुआ था हाइड्रोपोनिक वीड


अब नगर विकास विभाग के उप सचिव राजेश्वरी प्रसाद ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री कार्यालय इस मामले की लगातार समीक्षा कर रहा है। यदि तत्काल रिपोर्ट नहीं भेजी गई, तो इसे जिम्मेदारों की जानबूझकर की गई लापरवाही माना जाएगा और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई के लिए शासन को फाइल भेज दी जाएगी।

ऐसे लूटा गया सरकारी खजाना
जांच में सीवर सफाई के नाम पर तीन करोड़ रुपये से अधिक के डीजल-पेट्रोल का गोलमाल करने, बिना टेंडर 69 नलकूपों की रिबोरिंग कराने से करीब 43 लाख का घपला करने, चहेते ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए बड़े कामों को टुकड़ों में बांटने, पानी शोधित करने वाले रसायन व सेमी हाईमास्ट को महंगी दर पर लगाने का खुलासा हुआ था। ठेकेदारों से जमानत राशि न जमा कराने का भी मामला सामने आया था।

जांच के घेरे में ये इंजीनियर
नीरज गौड़, ओपी सिंह, आरपीएस सलूजा, रमेश चंद्र रघुवंशी, अविनाश श्रीवास्तव, राधेश्याम मौर्या, महेश चंद्र आजाद, अफजाल मसूद, बृजेश कुमार श्रीवास्तव, विश्वनाथ गुप्ता, कुलदीप सिंह, जितेंद्र त्रिपाठी, महादेव मिश्रा, महेंद्र सिंह सचान, श्यामलाल मौर्या, मनोज कुमार शुक्ला, अनिरुद्ध भारती, नरसिंह, डीएन यादव, रमाशंकर सिंह बादलीवाल, देवेंद्र नाथ यादव, विमल श्रीवास्तव व विकास शर्मा। अपर नगर आयुक्त ललित कुमार का कहना है कि नगर आयुक्त के निर्देश पर जलकल महाप्रबंधक से ऑडिट में उठी आपत्तियों पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। इसे शासन को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed