सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich: Uncontrolled police jeep runs over four women, including an innocent child

UP: अनियंत्रित पुलिस जीप ने मासूम सहित चार महिलाओं को रौंदा, सात माह की बच्ची की मौत, पुलिसकर्मी भागा

अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Tue, 10 Feb 2026 04:43 PM IST
विज्ञापन
सार

बहराइच जिले में एक हृदयविदारक हादसा हुआ है। एक अनियंत्रित पुलिस जीप ने एक मासूम व चार महिलाओं को रौंद दिया। हादसे में मासूम की मौत हो गई। इलाके में भारी आक्रोश व्याप्त है।

Bahraich: Uncontrolled police jeep runs over four women, including an innocent child
घटना के बाद आक्रोशित लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

भगवानपुर चौराहे पर मंगलवार दोपहर मामा के घर आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर लौट रहीं महिलाओं को तेज रफ्तार अनियंत्रित पुलिस जीप ने रौंद दिया। हादसे में सात माह की मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद जीप चालक पुलिसकर्मी वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला।

Trending Videos


सीतापुर जिले के ढेमोड़ा गांव निवासी ज्ञान देवी अपने मामा के घर खैरीघाट थाना क्षेत्र के जबदहा गांव आई थीं। दो दिन पूर्व मामा के घर बेटे के जन्म के उपलक्ष्य में बरहा संस्कार का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मंगलवार को ज्ञान देवी अपने परिवार की महिलाओं सुनीता (45) पत्नी सुशील, मर्रा (30) पत्नी पन्नू, सन्नो (19) पत्नी चंद्रप्रकाश तथा सन्नो की सात माह की पुत्री कुसुम के साथ सीतापुर लौटने के लिए निकली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - "कयामत के लिए जीने वालों कायदे से रहो अब बाबरी मस्जिद कभी नहीं बनने वाली", बाराबंकी में बोले सीएम योगी

ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले- प्रदेश ने खोए जमीन से जुड़े और जनजातीय समाज के नेता, जिन्होंने सदन से सड़क तक संघर्ष किया


दोपहर के समय सभी महिलाएं भगवानपुर चौराहे पर सीतापुर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही पुलिस जीप ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़ी महिलाओं को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि महिलाएं सड़क पर दूर जा गिरीं, जबकि मासूम कुसुम जीप के नीचे कुचल गई। चौराहे पर अफरातफरी मच गई और चीखपुकार से माहौल गूंज उठा।

हादसे के तुरंत बाद चालक पुलिसकर्मी जीप मौके पर छोड़कर भाग निकला। आसपास मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए जीप को हटाया और किसी तरह घायलों को बाहर निकाला। एंबुलेंस से सभी घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने सात माह की कुसुम को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल सुनीता, मर्रा, सन्नो और ज्ञान देवी को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया है।

इस हृदयविदारक हादसे के बाद इलाके में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस वाहन ही सड़कों पर इस तरह बेलगाम दौड़ेंगे तो आमजन की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। मामले में पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed