सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News: Five family members commit suicide, new video of bank employee who said 'Thakur hoon main'; husba

UP Big News: योगी बोले- कभी नहीं बनेगी बाबरी मस्जिद, पांच का सुसाइड, 'मैं ठाकुर हूं' वाली महिला का नया वीडियो

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Tue, 10 Feb 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

UP Big News: Five family members commit suicide, new video of bank employee who said 'Thakur hoon main'; husba
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

Trending Videos

 

"कयामत के लिए जीने वालों कायदे से रहो अब बाबरी मस्जिद कभी नहीं बनने वाली"

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भाजपा सरकार रुकने वाली नहीं है। ये सरकार जितना बोलती उतना करती है। उतना ही बोलती है जितना करती है। जो कमायत के दिन आने का सपना देख रहे है वह दिन आने वाला नहीं है। बाबरी मस्जिद अब कभी भी नहीं बनने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन


हम अपनी विरासत को यूं ही मजबूत करेंगे। याद करिए 500 साल बाद अयोध्या में गौरवपूर्ण क्षण आया। कितनी सरकारें आई कितनी गईं। कितने राजा महाराजा हुए मगर अयोध्या में राम मंदिर क्यों नहीं बनवाया। राम सबके है। पढ़ें पूरी खबर

 

UP Big News: Five family members commit suicide, new video of bank employee who said 'Thakur hoon main'; husba
मथुरा सामूहिक आत्महत्या केस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मथुरा सामूहिक आत्महत्या, पति-पत्नी और तीन बच्चों की कैसे हुई मौत

मथुरा के महावन के खप्परपुर गांव में मंगलवार को तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच लोगों के संदिग्ध हालत में मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस आत्महत्या मान रही है हालांकि हत्या और तंत्र विद्या के बिंदु पर जांच जारी है। मृतकों में पति, पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं। बेड पर मां, एक बेटी और एक बेटा मिले, जबकि दूसरी बेटी चारपाई पर थी। वहीं पति फर्श पर पड़ा मिला। पुलिस को मौके पर खून भी मिला है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Five family members commit suicide, new video of bank employee who said 'Thakur hoon main'; husba
अस्पताल में भर्ती बच्चे - फोटो : amar ujala

स्कूल में दवा खाते ही 100 से अधिक बच्चे बीमार, गांव में मची अफरातफरी

फर्रुखाबाद जिले में मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गांव राठौर मोहिद्दीनपुर के एक स्कूल में मंगलवार दोपहर में दवा खाने के बाद कुछ ही देर में 100 से अधिक बच्चे बीमार हो गए। उल्टी-दस्त पेट में दर्द की शिकायत के बाद पहुंचे अभिभावकों ने इसकी शिकायत शिक्षकों से की। इसके बाद मौके पर जिले भर की एंबुलेंस बुला ली गईं। पढ़ें पूरी खबर
 

UP Big News: Five family members commit suicide, new video of bank employee who said 'Thakur hoon main'; husba
पुलिस कार्यकर्ताओं को रोकती हुई। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

पुलिस और पल्लवी पटेल के बीच झड़प, सड़क पर ही धरने पर बैठीं

लखनऊ में पुलिस और अपना दल (कमेरावादी) की विधायक पल्लवी पटेल के बीच झड़प हो गई। पल्लवी UGC इक्विटी रेगुलेशन 2026 के समर्थन में पैदल मार्च निकाल रही थीं। वह आईटीम चौराहे से निकलीं और यहां से विधानसभा तक जाना था।

मार्च जब रिजर्व पुलिस लाइन के पास से गुजरने लगा तो पुलिस ने पल्लवी पटेल को रोक दिया। बैरिकेडिंग की गई थी। पल्लवी ने इस पर चढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने फिर रोका। इस दौरान पुलिस और पल्लवी के बीच झड़प हो गई। इसके बाद वो सड़क पर ही धरने पर बैठ गईं। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Five family members commit suicide, new video of bank employee who said 'Thakur hoon main'; husba
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

'ठाकुर हूं मैं' वाले वीडियो पर बैंककर्मी की सफाई; कहा- सहकर्मी के पति से था विवाद

कानपुर में पनकी स्थित एक प्राइवेट बैंक के अंदर एक महिला कर्मचारी का किसी पर गुस्सा दिखाते हुए वायरल वीडियो सोमवार को खूब चर्चा में रहा। वीडियो में एक महिला कर्मचारी को यह कहते हुए सुना जा रहा है कि ठाकुर हूं मैं मुझसे उलझना मत। महिला कर्मी की ओर से कुछ अभद्र भाषा बोलने पर उसके सहकर्मियों ने उसे रोकना चाहा, तो वीडियो में उन्हें अनसुना करते हुए किसी ग्राहक पर जमकर गुस्सा उतारते हुए महिला दिखाई दे रही है। पढ़ें पूरी खबर    

दिवंगत सदस्यों को दी गई श्रद्धांजलि, सतीश महाना ने भाजपा विधायक का मोबाइल कराया जमा

सदन के बीच में मोबाइल का इस्तेमाल करने पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना सख्त दिखे। उन्होंने फतेहपुर सीकरी से विधायक चौधरी बाबूलाल का मोबाइल जमा करा लिया। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Five family members commit suicide, new video of bank employee who said 'Thakur hoon main'; husba
etawah murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

यूपी में एक और पति का कत्ल, बीवी ने प्रेमी संग कुल्हाड़ी से काटा

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक और पति मारा गया है। इटावा की भरथना कोतवाली इलाके के गांव पड़ियापुर में ट्रक चालक का शव सोमवार सुबह उसके घर के बाहर लहूलुहान हालत में मिला। चालक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की गई थी। सिर, गले और चेहरे पर कुल्हाड़ी के कई वार किए गए थे। पढ़ें पूरी खबर

 

UP Big News: Five family members commit suicide, new video of bank employee who said 'Thakur hoon main'; husba
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में महिला समेत दो लोगों ने की आत्महत्या, होटल में हुई घटना से सनसनी

वाराणसी जिले के सिगरा थाना क्षेत्र के परेड कोठी के पास एक होटल में महिला समेत दो लोगों ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। दोनों आठ फरवरी को काशी आए थे। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन कर रही है। प्राथमिक जांच में विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत की जानकारी मिली है। दोनों भाई- बहन बताए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर 

UP Big News: Five family members commit suicide, new video of bank employee who said 'Thakur hoon main'; husba
घटना के बाद आक्रोशित लोग। - फोटो : amar ujala

पुलिस जीप ने मासूम सहित चार महिलाओं को रौंदा, सात माह की बच्ची की मौत

भगवानपुर चौराहे पर मंगलवार दोपहर मामा के घर आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर लौट रहीं महिलाओं को तेज रफ्तार अनियंत्रित पुलिस जीप ने रौंद दिया। हादसे में सात माह की मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद जीप चालक पुलिसकर्मी वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। पढ़ें पूरी खबर

एनकाउंटर की धमकी दे कारोबारी से वसूले 20 लाख

लोहिया नगर थाने में तैनात दो दरोगाओं ने टीपीनगर निवासी धागा व्यापारी को एनकाउंटर करने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की वसूली कर ली। धागा व्यापारी रासिक ने एसएसपी से शिकायत की, तो उन्होंने एसपी सिटी को जांच सौंप दी। एसपी सिटी की जांच में आरोप सही पाए गए।

दोनों दरोगाओं पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस लाइन स्थित क्राइम ब्रांच के ऑफिस में हिरासत में बैठा लिया गया। इनसे 15 लाख रुपये बरामद भी हो गए। इसके बाद दोनों मौका देखकर फरार हो गए। वहीं एसएसपी ने इस मामले में लोहियानगर थाना प्रभारी योगेश चंद्र, एसआई लोकेंद्र कुमार और दरोगा महेश को सस्पेंड कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed