{"_id":"698b24e3c73742057705d153","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1069-1599023-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आबादी के बीच श्मशान बनाए जाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आबादी के बीच श्मशान बनाए जाने का विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन
आबादी के बीच श्मशान बनाए जाने का विरोध
नगर आयुक्त से टेंडर निरस्त करने की मांग
इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड में ऊसर-बंजर जमीन पर श्मशान घाट बनाए जाने का विरोध स्थानीय लोगों ने किया। इसको लेकर नगर आयुक्त को ज्ञापन भी दिया है। जिसमें टेंडर को निरस्त किए जाने की मांग की है।
स्थानीय निवासियों ने नगर आयुक्त को दिए ज्ञापन में कहा है कि वार्ड की आदर्श नगर कमता कालोनी के बीच में श्मशान घाट का स्थायी निर्माण किए जाने के लिए टेंडर जारी किया गया। जहां पर यह बनाया जाना है वह जमीन श्मशान के लिए नहीं है। जहां पर श्मशान के लिए आरक्षित जमीन हो वहां पर उसे बनाया जाए। आबादी के बीच श्मशान घाट बनाए जाने यहां रहने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। प्रस्ताव पास कराने से पहले सम्पत्ति विभाग से अनापत्ति भी नहीं ली गई। ऐसे में नियम विपरीत किए जा रहे कार्य को निरस्त किया जाए। ज्ञापन देने वालों में सत्येंद्र सिंह, अशोक यादव, ओम प्रकाश, जोशादानंद शुक्ला, जागेश्वर प्रसाद, राम खेलावन, रामलाल प्रजपति, योगेंद्र बहादुर,रेखा सिंह सिंह और भानू सिंह प्रमुख हैं।
Trending Videos