सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   muzaffarpur bypass accident scorpio bike collision dilip kumar pandey

Bihar News: तेज रफ्तार का कहर, स्कॉर्पियो-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, सड़क जाम कर लोगों ने किया हंगामा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 10 Feb 2026 07:29 AM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र में हाजीपुर-मुजफ्फरपुर बायपास पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दिलीप कुमार पांडे की मौके पर ही मौत हो गई।

muzaffarpur bypass accident scorpio bike collision dilip kumar pandey
गुस्साए लोगों ने की मुआवजे और ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में हाजीपुर-मुजफ्फरपुर बायपास पर मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां एक स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार मादापुर चौबे निवासी दिलीप कुमार पांडे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जुट गई। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया और विरोध शुरू कर दिया। जाम की वजह से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा।
Trending Videos


स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कॉर्पियो बहुत तेज रफ्तार में थी और ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद उसने सीधे बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दिलीप कुमार पांडे सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोट लगने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मुजफ्फरपुर-हाजीपुर बायपास को जाम कर दिया और मुआवजे के साथ-साथ दोषी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस से काफी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उसे लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। काफी मशक्कत और समझाने-बुझाने के बाद पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को शांत कराया। इसके बाद जाकर जाम खत्म हुआ और सड़क पर यातायात बहाल हो सका। हादसे के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बायपास पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

ये भी पढ़ें- Bihar : बिहार को मछली उत्पादन में नंबर-1 बनाने की तैयारी, मुख्यमंत्री ने किया मत्स्य विकास भवन का निरीक्षण


पूरे मामले में सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि हादसे के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी, लेकिन पुलिस ने समय रहते लोगों को शांत करा दिया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और दोषी वाहन चालक पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सड़क जाम खत्म करा दिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed